July 19, 2026
DESH-VIDESH

बजट 2025: धन धान्य कृषि योजना का ऐलान, इन दालों के प्रोडक्शन पर जोर

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में लगातार आठवीं बार केंद्रीय बजट 2025 पेश कर दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है. पिछले 10 साल के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है.

सीतारमण ने कहा कि इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और बढ़ा है. हम अगले 5 साल में सबके विकास को साकार करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि योजना में 100 जिलों को बढ़ावा दिया जाएगा और तुअर, मसूर और उड़द दाल उत्पादन बढ़ाने पर जोर रहेगा.

पीएम धन्य धान्य योजना लाएगी सरकार

उन्होंने आगे कहा कि भारत के पारंपरिक सूती उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा, कपास उत्पादन के लिए 5 साल सरकार का फोकस रहेगा और सरकार पीएम धन्य धान्य योजना लाएगी, जिससे 100 जिलों को फायदा मिलेगा. कपास के प्रोडक्शन और मार्केटिंग पर फोकस किया जाएगा. साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में फैले हैं, जो गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर केंद्रित हैं.” उन्होंने कहा कि ग्रामीण समृद्धि और लचीलापन बनाते हैं और सभी को एक समावेशी विकास पथ पर साथ लेकर चलते हैं, विनिर्माण को बढ़ावा देते हैं और मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाते हैं.

Related posts

Mahakumbh: प्रयागराज संगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचली प्रेम, पहाड़ी टोपी पहन की पूजा-अर्चना

Admin

100 साल का संघ: गांधी के मुस्लिम समर्थन से नाराज कांग्रेसी ने रचा RSS, आखिरी चिट्ठी ने क्यों चौंकाया सबको?

Admin

1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा, 41 साल बाद मिला पीड़ितों को न्याय

Admin

Leave a Comment