24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

आतंकियों के निशाने पर पीएम मोदी का विमान, मुंबई पुलिस को मिली चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस और अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर हैं. इस बीच मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि वह कथित तौर पर उस समय आतंकवादियों के निशाने पर थे, जब वे विदेश यात्रा के लिए रवाना हो रहे थे.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार 11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया, जिसमें उन्हें सचेत किया गया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री के विमान पर हमला कर सकते हैं. धमकी का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया और उनके डिपार्चर से पहले स्थिति का आकलन करने के लिए जांच शुरू की गई.

इस संबंध में मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, “11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं क्योंकि वह आधिकारिक विदेश यात्रा पर जा रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की.”

प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस-अमेरिका की यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फ्रांस पहुंचे और उनके आगमन पर भारतीय प्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद भारतीय नेता ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. बाद में नेताओं ने एआई एक्शन समिट और 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से भी मुलाकात की, जहां उन्होंने एआई द्वारा भारत में लाए जाने वाले अविश्वसनीय अवसरों पर चर्चा की. अल्फाबेट इंक के सीईओ ने इस बात पर भी चर्चा की कि गूगल और भारत देश के डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन पर कैसे मिलकर काम कर सकते हैं.

अमेरिका पहुंचेंगे पीएम मोदी
बता दें कि यह प्रधानमंत्री मोदी की छठी फ्रांस यात्रा है. फ्रांस के बाद पीएम मोदी अमेरिका पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 12-13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात होगी.

Related posts

अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमलों का सिलसिला जारी, BAPS मंदिर की दीवारों पर लिखे ‘हिंदू विरोधी’ नारे

Admin

Firing in Hotel:पंचकुला के होटल में फायरिंग, बर्थडे पार्टी मनाने आए 3 लोगों की मौत, पुलिस को गैंगवार का शक

Admin

मोमोज फैक्ट्री से कुत्ते का कटा हुआ सिर और 60 किलो सड़ा चिकन बरामद, प्रशासन ने की कार्रवाई।

Admin

Leave a Comment