August 25, 2026
Shimla

ठियोग में 9वीं की छात्रा से रे*प, स्कूल जाते समय की दरिंदगी, आरोपी युवक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में एक नाबालिग छात्रा से दुराचार किया गया है. 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ यह हैवानियत की गई है और अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है और उसी के गांव के आरोपी युवक पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोप है

पीड़िता की मां ने ठियोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 65 (1), 351 (2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा 9वीं में पढ़ती है.

उनके गांव के ही एक शख्स ने 10 फरवरी 2025 और 12 फरवरी 2025 को स्कूल जाते समय उनकी बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी ने उनकी बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा मानसिक रूप से बहुत परेशान थी और उसने अपनी मां को पूरी बात बताई. इसके बाद ठियोग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई.

शिमला पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

Related posts

Weather Update: हिमाचल में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने दी यह सलाह

Admin

सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा को दी बधाई, हिमाचल को उदार वित्तीय मदद की उम्मीद

Admin

चुनाव दूसरे राज्यों का होता है और BJP नेता करते हैं हिमाचल की बेइज्जती, प्रदेश को नहीं दिलवाते स्पेशल पैकेज: नरेश चौहान

Admin

Leave a Comment