November 16, 2026
Hamirpur

हमीरपुर NIT के छात्र ने लगाई फां*सी:सु*साइड नोट मिला; इंजीनियरिंग की कर रहा था पढ़ाई

एनआईटी हमीरपुर में पढ़ाई कर रहे बीटेक फाइनल ईयर के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र का शव हिमाद्री होस्टल में पंखे से लटका हुआ मिला है। सोमवार सुबह जब छात्र का शव पंखे से लटका हुआ देखा, तो संस्थान में हडक़ंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना संस्थान प्रबंधन की तरफ से पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बरेली से संबंध रखने वाला एनआईटी का छात्र रविवार रात को अपने हॉस्टल में था। यह कमरे में अकेला ही था और इसने रात को ही पंखे से फंदा लगा लिया। हालांकि इसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। मौत के कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। संस्थान दो साल बाद एक बार फिर छात्र की मौत से चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एनआईटी की रजिस्ट्रार अर्चना संतोष नानोटी का कहना है कि छात्र पढ़ने में अच्छा था। इसने यह कदम क्यों उठाया है इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। संस्थान प्रबंधन को भी सुबह के समय ही इस बात का पता चला था। B.tech डुएल डिग्री का छात्र ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

Related posts

राजनीतिक अस्थिरता के लिए सीएम जिम्मेदार: जयराम ठाकुर

Admin

Dress Code: हिमाचल के इस सरकारी स्कूल में टीचर्स के लिए ड्रेस कोड जारी, निजी स्कूलों की तर्ज पर किया बदलाव

Admin

हमीरपुर: बाइक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, स्टैंड हटने से नीचे दबा

Admin

Leave a Comment