25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Sports

विराट कोहली की पारी ने तोड़ा ऑस्‍ट्रेलिया का गुरूर, भारतीय टीम 5वीं बार Champions Trophy के फाइनल में

विराट कोहली के 84 रन और मोहम्‍मद शमी की गेंदबाजी की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने आस्‍ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। ऐसे में भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। विराट कोहली मुकाबले के हीरो रहे।
9 मार्च को भारतीय टीम का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विनर से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को साउथ अफ्रीका का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। ऑस्‍ट्रेलिया को हराने के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया है।

ऑस्‍ट्रेलिया ने बनाए 264 रन

मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया टीम 49.3 ओवर में 264 रन पर सिमट गई। कप्‍तान स्‍टीव स्मिथ ने 96 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 1 छक्‍का लगाया। उनके अलावा एलेक्‍स कैरी ने 57 गेंदों पर 61 रन ठोक दिए। हालांकि, वह अपनी गलती की वजह से रन आउट हुए। श्रेयस अय्यर के रॉकेट थ्रो ने उन्‍हें पवेलियन भेजा।
कूपर का नहीं खुला खाता

कंगारू टीम की शुरुआत खराब रही और डेब्‍यू मैच खेल रहे कूपर कोनोली का खाता नहीं खुला। भारतीय टीम की सबसे बड़ी हेडेक‍ ट्रेविस हेड ने भी बड़ी पारी नहीं खेली। हेड ने 33 गेंदों पर 39 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 29, जोस इंग्लिस ने 11 और ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने 7 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्‍मद शमी ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा की झोली में 2-2 विकेट आए। अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या े नाम भी 1-1 विकेट रहा।

गिल ने बनाए 8 रन

जवाब में भारतीय टीम को औसत शुरुआत मिली। कप्‍तान रोहित शर्मा ने एक झोर से बाउंड्री लगाना शुरू किया तो शुभमन गिल ने संयमित बल्‍लेबाजी की। हालांकि, गिल ने 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 43 के स्‍कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। रोहित शर्मा ने 3 चौके और 1 छक्‍के की मदद से 29 गेंदों पर 28 रन बनाए।

फिफ्टी से चूके अय्यर

2 विकेट जल्‍दी गिरने के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। 27वें ओवर में एडम जैम्‍पा ने अय्यर को बोल्‍ड किया। श्रेयस फिफ्टी से चूक गए और उन्‍होंने 62 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्‍लेबाजी करने आए ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 30 गेंदों का सामना किया और 27 रन बनाए।
शतक से चूके विराट कोहली
शतक की ओर बढ़ रहे विराट कोहली चूक गए। उन्‍होंने 98 गेंदों का सामना किया और 84 रन बनाए। इस दौरान विराट के बल्‍ले से 5 चौके निकले। 48वें ओवर में हार्दिक पांडया कैच आउट हुए। उन्‍होंने 24 गेंदों पर 28 रन ठोके। केएल राहुल 34 गेंदों पर 42 रन और रवींद्र जडेजा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्‍पा और नाथन एलिस ने 2-2 विकेट चटकाए।

Related posts

Cricket News: गाबा में चलेगा ‘पुष्पा राज’, झुकेंगे नहीं ऋषभ पंत, फायर हैं मोहम्मद सिराज

Admin

RCB vs DC: दिल्ली की नजर चौथी जीत पर, बेंगलुरु के घर में मचेगा बवाल! बड़ा बदलाव कर बढ़ाएगी दबदबा।

Admin

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, गिरफ्तार करने घर पहुंची पुलिस, जानिए पूरा मामला

Admin

Leave a Comment