24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Sports

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से मिली हार बर्दास्त नहीं कर पाए स्टीव स्मिथ, किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं खेलेंगे वनडे

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तान बनाए गए स्टीव स्मिथ ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. उन्होंने मंगलवार को दुबई में भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद यह फैसला लिया. मैच के बाद स्मिथ ने अपने साथियों को बताया कि वह वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि स्मिथ टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल खेलते रहेंगे. भारत ने सेमीफाइनल में 264 रन पर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने के बाद 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होकर बाहर होने के बाद स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया था. स्मिथ ने कहा. “यह एक शानदार सफर रहा है और मैंने हर पल का आनंद लिया है. बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें रही हैं. दो वर्ल्ड कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी और इस यात्रा में कई शानदार टीम-साथियों का साथ मिला. अब 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने का अच्छा मौका है, इसलिए मुझे लगता है कि यह सही समय है रास्ता देने का.

“टेस्ट क्रिकेट अभी भी प्राथमिकता है और मैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, सर्दियों में वेस्ट इंडीज और फिर घर पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं. मुझे लगता है कि इस मंच पर अभी भी मेरे पास बहुत कुछ देने के लिए है.”

Related posts

खूब बोला हिमाचल के कपिल देव का बल्ला, टी-20 मैच में जड़ा दोहरा शतक

Admin

IPL 2025: मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से रौंदा, CSK की प्लेऑफ उम्मीदें धूमिल, लेकिन अभी भी मौका बाकी

Admin

विराट कोहली की पारी ने तोड़ा ऑस्‍ट्रेलिया का गुरूर, भारतीय टीम 5वीं बार Champions Trophy के फाइनल में

Admin

Leave a Comment