September 16, 2026
Dharamshala

हिमाचल में चि*ट्टे की सप्लायर मां-बेटी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कनाडा भागने की फिराक में थी दोनों

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करों पर पुलिस लगातार एक्शन दिखा रही है. अब ताजा मामले में दिल्ली एयरपोर्ट से पुलिस ने मां और बेटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चिट्टे के एक मामले में पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की है. हिमाचल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों महिला चिट्टा तस्कर कनाडा भागने की फिराक में थी. लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से कांगड़ा पुलिस ने इन्हें दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि धर्मशाला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 3 युवकों से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया.

पूछताछ में पता चला कि उन्होंने यह नशा पंजाब की कुलवंत कौर और जर्मनप्रीत कौर से खरीदा था और 4.50 लाख रुपये UPI ट्रांजेक्शन के जरिए नशा खरीदने की पुष्टि हुई थी. 28 फरवरी को तकनीकी जांच से पता चला कि दोनों महिलाएं दिल्ली एयरपोर्ट के पास हैं और कनाडा भागने की कोशिश में हैं. 03 मार्च को धर्मशाला पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. बैंक खातों और संपत्तियों की जांच शुरू हो चुकी है.

कौन है इनका सरगना

धर्मशाला के सदर पुलिस थाना में चिट्टा तस्करी में जनवरी महीने में चिट्टे के मामले पकड़े थे और जिसका आरोपी मनिंद्र उर्फ लंगड़ा राम था. ये दोनों महिलाएं लंगड़ा की मां और बहन हैं. जिनकी पहचान 51 वर्षीय कुलवंत कौर और बेटी 27 वर्षीय जर्मनप्रीत कौर के रीप में हुई है. कुलवंत कनाडा भागने की फिराक में थी.

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र घर-घर पहुंचाएगी भाजपा : बिंदल

Admin

12वी की छात्रा की हत्या, किराए के कमरे में पड़ा मिला , लाहुल स्पीति की रहने वाली 18 साल की लड़की, पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर तेज की छानबीन।

Admin

Chamba Holi News: भरमौर-होली-उतराला सड़क को NH दर्जा दिलाने की मांग तेज, दूरी घटकर होगी मात्र 73 किमी

Admin

Leave a Comment