31 C
Baijnath
June 18, 2026
Religious

ग्रहों के राजा सूर्य और युवराज बदलने जा रहे चाल, होली के बाद इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व है. माना जाता है कि जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इसका प्रभाव देश-दुनिया और सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आने वाले समय में दो महत्वपूर्ण ग्रह – सूर्य और बुध – राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा.वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल को सुबह 3:30 बजे ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद, 7 मई को बुध ग्रह भी मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे.बुध के मेष राशि में प्रवेश करते ही बुधादित्य योग का निर्माण होगा, जो कि ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है. इस योग का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से कुछ राशियों के जातकों के लिए यह भाग्यशाली साबित हो सकता है.
क्या है बुधादित्य योग?
लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र में जब सूर्य और बुध किसी राशि में एक साथ आते हैं, तो बुधादित्य योग बनता है. यह योग बेहद शुभ माना जाता है और इससे कुछ राशियों के जातकों के जीवन में खुशहाली आती है. इस योग के प्रभाव से मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मकर राशि के जातकों की किस्मत बदलने की प्रबल संभावना है.

आइए जानते हैं, इन पांच राशियों के लिए यह योग क्या फल लेकर आ सकता है…

  1. मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग जबरदस्त बदलाव लेकर आएगा. आपके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं. व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है. यह समय आपके लिए बेहद शानदार रह सकता है.
  2. सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस योग के प्रभाव से शुभ फलों की प्राप्ति होगी. आपका आत्मबल मजबूत होगा. नौकरी में वेतन बढ़ने की संभावना है. आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी.
  3. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. यह समय निवेश करने के लिए उपयुक्त है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलेगी.
  4. धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए भाग्य का दरवाजा खुल सकता है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. करियर में नई संभावनाएं मिलेंगी. धन लाभ होने की संभावना है. यदि आपका कहीं पैसा अटका हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है.
  5. मकर राशि: मकर राशि के जातकों को भी इस योग से लाभ मिलने की उम्मीद है. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है. बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा. आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है. आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है. घर में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। mewstv.com यहाँ इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। mewstv.com अंधविश्वास के खिलाफ है।

Related posts

2 या 3 फरवरी… कब है बसंत पंचमी 2025? एक क्लिक में नोट करें सही डेट और मुहूर्त

Admin

‘भगवान मौजूद हैं…’, हार्वर्ड के वैज्ञानिक ने भी माना ईश्वर का अस्तित्व; इस फॉर्मूले से किया साबित

Admin

इस साल महाशिवरात्रि पर 60 साल बाद बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग, जानें कितना खास है

Admin

Leave a Comment