28.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Shimla

Himachal News Update : हिमाचल में बढ़ने लगा गर्मी का सितम, अगले 4 दिन तक ऐसे ही रहेगा मौसम। जानें प्रमुख शहरों का हाल।

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगा है, हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक अभी भी महसूस की जा रही है। शनिवार को शिमला की तुलना में ताबो ज्यादा गर्म रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जनजातीय क्षेत्र ताबो में यह 24 डिग्री के निकट पहुंच गया। अन्य जनजातीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे ही रहा।

अगले चार दिन तक मौसम यथावत रहने की संभावना
शनिवार को प्रदेशभर में धूप खिली रही, जिसके कारण तापमान में कुछ सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम यथावत रहने की संभावना है। हमीरपुर जिले के नेरी में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके अलावा, बिलासपुर में 31.4 डिग्री, धौलाकुआं में 30.3 डिग्री और बरठीं में 30.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

केलंग, कुकुमसेरी और ताबो में तापमान माइनस में
जहां कुछ क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि देखी जा रही है, वहीं केलंग, कुकुमसेरी और ताबो जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में रहा। केलंग में न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शिमला: न्यूनतम 8.6 डिग्री, अधिकतम 20.0 डिग्री
  • सुंदरनगर: न्यूनतम 9.7 डिग्री, अधिकतम 29.7 डिग्री
  • भुंतर: न्यूनतम 7.0 डिग्री, अधिकतम 27.2 डिग्री
  • कल्पा: न्यूनतम 1.2 डिग्री, अधिकतम 14.3 डिग्री
  • धर्मशाला: न्यूनतम 5.2 डिग्री, अधिकतम 26.0 डिग्री
  • नाहन: न्यूनतम 13.5 डिग्री, अधिकतम 28.0 डिग्री
  • सोलन: न्यूनतम 8.2 डिग्री, अधिकतम 26.5 डिग्री
  • मनाली: न्यूनतम 3.9 डिग्री, अधिकतम 20.4 डिग्री
  • कांगड़ा: न्यूनतम 10.2 डिग्री, अधिकतम 29.3 डिग्री
  • मंडी: न्यूनतम 10.7 डिग्री, अधिकतम 28.1 डिग्री
  • चंबा: न्यूनतम 8.0 डिग्री, अधिकतम 26.7 डिग्री
  • ताबो: न्यूनतम -2.6 डिग्री, अधिकतम 23.8 डिग्री

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दिन के समय गर्मी से बचाव के लिए उचित कदम उठाएं और सुबह-शाम के समय हल्के गर्म कपड़े पहनें।

Related posts

हिमाचल में अवैध मस्जिद निर्माण पर संग्राम! शिमला में सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन

Admin

अब तीन उपचुनाव बने भाजपा का नया टारगेट

Admin

चुनाव आचार संहिता के दौरान 3.31 करोड़ की जब्ती, शराब के साथ नकदी और ज्वेलरी बरामद

Admin

Leave a Comment