17.6 C
Baijnath
March 30, 2026
Shimla

महंगा हुआ डिपुओं में राशन, तेल के बाद अब आटा-चावल के भी बढ़े दाम

हिमाचल प्रदेश सरकार की उचित मूल्यों की दुकान यानी राशन के डिपुओं पर मिलने वाले राशन के दामों में बढ़ोतरी हो गई है. आटा-चावल के दामों में इसी महीने से बढ़ोतरी की गई है, जबकि तेल के दाम पिछले महीने से ही बढ़ा दिए गए थे. सुक्खू सरकार ने एपीएल के साथ-साथ बीपीएल कोटे के राशनकार्ड धारकों की दरों में भी बढ़ोतरी की है.

लोगों में नाराजगी

वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा डिपो के राशन में की गई इस बढ़ोतरी से जनता खुश नजर नहीं आ रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि तेल के दामों में अत्यधिक बढ़ोतरी हो गई है. बाजार में भी इसी कीमत पर तेल उपलब्ध है. उपभोक्ताओ का कहा कि सरकार राशन की गुणवत्ता पर ध्यान दे और निम्न वर्ग के लिए रियायतों को जारी रखे, ताकि सरकारी राशन से ऐसे परिवारों का गुजर-बसर सही ढंग से हो सके. सरकार को प्रदेश के सभी लोगों के बारे में सोचना चाहिए.

तेल हुआ महंगा

वहीं, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला मंडी के नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने बताया कि तेल की नई दरें पिछले महीने से जबकि आटा और चावल की नई दरें इस महीने से लागू कर दी गई हैं. सरसों तेल पहले 113 रूपए प्रति लीटर की दर से मिलता था, जोकि पिछले महीने से 123 रूपए प्रति लीटर कर दिया गया है. तेल के दाम एपीएल और बीपीएल के लिए एक जैसे ही हैं.

आटा-चावल के बढ़े दाम

इसके अलावा एपीएल कोटे में पहले आटा 9 रूपए 30 पैसे प्रति किलो की दर से मिलता था, उसमें अब 2 रूपए 70 पैसे की बढ़ोतरी करके 12 रूपए प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है. चावल पहले 10 रूपए में मिलता था, इसमें 3 रूपयों की बढ़ोतरी करके 13 रूपयों में दिया जा रहा है. बीपीएल श्रेणी को दिए जाने वाले एकस्ट्रा राशन की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है. निर्धारित कोटे की दरों में कोई बदवाल नहीं किया गया है, लेकिन एकस्ट्रा राशन लेने की जो लिमिट तय की गई है, उसकी दरों में इजाफा किया गया है. बीपीएल श्रेणी को आटा पहले 7 रूपए प्रति किलो की दर से मिलता था, जिसमें 2 रूपए 30 पैसे की बढ़ोतरी करके 9 रूपए 30 पैसे कर दिया गया है. इसी तरह से चावल पहले 6 रूपए 85 पैसे प्रति किलो की दर से मिलते थे, जिसमें अब 3 रूपए 15 पैसों की बढ़ोतरी करके 10 रूपए प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है.

Related posts

himachal news : हिमाचल में अब विधायकों की सहमति के बिना नहीं होंगे तबादले

Admin

हिमाचल में प्लास्टिक कचरे से 200 किमी सड़कें बनाएगा लोक निर्माण विभाग

Admin

Himachal News :हिमाचल सरकार लेगी 15,00 करोड़ रुपया का लोन

Admin

Leave a Comment