19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे एक जैसे, देश को तोड़ने का कर रहे प्रयास : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कांगड़ा स्थित धर्मशाला में राहुल गांधी द्वारा सिक्खों पर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा किए कांग्रेस और पाकिस्तान की सोच बिल्कुल एक जैसी है। यह दोनों ही भारत को तोड़ने की बातें करते हैं।

राजीव गांधी के कार्यकाल में सिखों की हुई हत्याएं

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर सिखों का अपमान और हत्याएं हुईं, तो वह 1984 में राजीव गांधी के शासनकाल के दौरान हुईं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और पाकिस्तान की मंशा एक जैसी दिखाई देती है।

फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी देते हैं देश विरोधी बयान

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह फारूक अब्दुल्ला दिल्ली में कुछ बयान देते हैं और कश्मीर में जाकर कुछ और कहते हैंए उसी तरह राहुल गांधी भी विदेश जाकर अलग बयान देते हैं और देश में आकर अपने बयान से पलटते हैं। विदेशों में जाकर राहुल गांधी देश के खिलाफ बोलते हैं और भारत का अपमान करते हैं। लेकिन जब वापस लौटते हैं तो अपनी बातों से मुकर जाते हैं।

राहुल गांधी विदेशों में भारत की छवि को दिखाते हैं नीचा

अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा, “यह सच्चाई है कि राहुल गांधी जब कभी भी विदेशी दौरों पर जाते हैं तो वहां भारत की छवि को नीचा दिखाने का भरपूर प्रयास करते हैं। मुझे समझ नहीं आता है कि, कोई व्यक्ति इतने झूठ बोल कैसे सकता है।”

कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे एक जैसे

1984 के सिख दंगों के दौरान सिख समुदाय का अपमान और उनकी हत्याएं हुईं, और यह राजीव गांधी के शासनकाल में हुआ था। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे एक जैसे हैं।

Related posts

Weather Update: हिमाचल में माइनस 12.3 डिग्री पहुंचा पारा, ठंड का कहर जारी, जानें कब-कब होगी बारिश-बर्फबारी?

Admin

शिमला-मनाली में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, अटल टनल में फंसीं 1000 गाड़ियां

Admin

Shimla Crime:नाबालिग के साथ हैवानियत: शराब पिलाकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू

Admin

Leave a Comment