August 25, 2026
Shimla

दीवाली में घर जानें वालों को नहीं होगी दिक्कत, HRTC चलाएगा 155 अतिरिक्त बसें

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) दिवाली के मौके पर 155 अतिरिक्त बसें चलाएगा। मंगलवार से ये बसें चलना शुरू हो जाएंगी। बसों के लिए आनलाइन बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी थी। बसों की बुकिंग फुल होने के चलते निगम ने इन बसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 155 की है।

दिल्ली व चंडीगढ़ से आने वाली अधिकांश बसें फुल हैं। लोगों को घर पहुंचाने के अलावा उनकी वापसी के लिए भी यही बसें तय समय पर चलेंगी। ये बसें नियमित चलने वाली बसों से अतिरिक्त होंगी।

इन जगहों के लिए चलेंगी बसें

30 अक्टूबर को दिल्ली से 60 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इनमें दिल्ली से पालमपुर सात साधारण बसें, जोगेंद्रनगर के लिए एक, पठानकोट के लिए एक, बैजनाथ के लिए सात, धर्मशाला के लिए सात साधारण बसें व एक लग्जरी बस चलेगी।

नगरोटा बगवां के लिए पांच साधारण बसें, हमीरपुर के लिए सात साधारण व एक लग्जरी बस, देहरा के लिए पांच, ऊना के लिए पांच, नालागढ़ के लिए दो साधारण बसें चलेंगी। दिल्ली से कुल्लू के लिए दो लग्जरी, धर्मपुर के लिए दो, सरकाघाट के लिए पांच अतिरिक्त साधारण बसों का संचालन किया जाएगा।

चंडीगढ़ से 70 अतिरिक्त बसें चलेंगी

29 व 30 अक्टूबर को एचआरटीसी चंडीगढ़ से 70 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसमें 29 को चंडीगढ़ से विभिन्न जिलों के लिए 29 बसें और 30 को 41 बसों का संचालन किया जाएगा। 29 अक्टूबर को चंबा के लिए दो, धर्मशाला दो, बैजनाथ दो, पालमपुर दो, नगरोटा बगवां दो, देहरा दो, हमीरपुर दो, ऊना तीन, कुल्लू दो, मंडी दो, सुंदरनगर दो, सरकाघाट दो, पठानकोट के लिए दो बसें चलेंगी।

30 अक्टूबर को चंबा के लिए दो, धर्मशाला के लिए तीन, बैजनाथ तीन, पालमपुर तीन, नगरोटा बगवां तीन, देहरा तीन, ह GVमीरपुर तीन, ऊना चार, कुल्लू दो, मंडी तीन, सुंदरनगर तीन, सरकाघाट तीन, बिलासपुर के लिए चार और पठानकोट के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा।

Related posts

Himachal Budget 2025: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी, जयराम ठाकुर ने विधायक निधि को लेकर उठाए सवाल

Admin

खुशखबरी! हिमाचल प्रदेश के स्कूलों को जल्द मिलेंगे 187 जेबीटी शिक्षक, दिव्यांग कोटे से होगी भर्ती

Admin

वन भूमि पर तीन पीढ़ियों से रह रहे लाखों लोगों को मिलेगा अधिकार, कब्जे होंगे नियमित – जानें पूरी डिटेल!

Admin

Leave a Comment