23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

Baijnath News : बैजनाथ-पपरोला बाजार में शुरू हुई सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, यातायात नियम तोड़ने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

22 अप्रैल बैजनाथ: उपमंडल बैजनाथ के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर टासीजोंग से आवाही नाग मंदिर तक और पपरोला बाजार के व्यस्त स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना का कार्य शुरू हो गया है। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी के सहयोग से लगाए जा रहे ये आधुनिक कैमरे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और व्यस्त क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं पर नजर रखेंगे।

जिला पुलिस अधीक्षक की देखरेख में 5 किलोमीटर के दायरे में 34 कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने बताया कि पोल स्थापना का कार्य शुरू हो चुका है और मई 2025 से ये कैमरे कार्य शुरू कर देंगे। भविष्य में ये कैमरे पुलिस थाने से ऑनलाइन जुड़ेंगे, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान तुरंत कट सकेंगे। इससे दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

यह कदम क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related posts

राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में ट्रिपल ई कोर्स पूरा करने बाले विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र ।

Admin

Bada Bhangal CM Tour : मुख्यमंत्री का बड़ा भंगाल दौरा पूरी तरह फ्लॉप, सरकारी धन का हुआ दुरुपयोग: मुल्खराज प्रेमी

Admin

चढ़ियार अस्पताल की बदहाली पर पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने किशोरी लाल को घेरा

Admin

Leave a Comment