25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Dharamshala

dharamshala: पर्यटकों का लिफ़्ट लेना बना जानलेवा , सरकारी गाड़ी के ड्राइवर पर अपहरण का प्रयास का आरोप

धर्मशाला, 05 मई 2025: हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन स्थल धर्मशाला में शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को स्तब्ध कर दिया। मध्य प्रदेश से घूमने आईं दो युवतियों ने एक सरकारी बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर पर अपहरण का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, युवतियों ने ड्राइवर से लिफ्ट मांगी थी। लेकिन जब वे कोतवाली बाजार पहुंचीं और गाड़ी रोकने को कहा, तो ड्राइवर ने उनकी बात अनसुनी कर रफ्तार तेज कर दी। अपनी जान बचाने के लिए युवतियों को रात करीब 10 बजे विनोद रसोई के पास चलती गाड़ी से छलांग लगानी पड़ी, जिससे उन्हें चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी पर “एचपी गवर्नमेंट” लिखा था।

घटना के तुरंत बाद कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के सदस्यों ने घायल युवतियों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद युवतियों ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने जानबूझकर उनकी बात नहीं मानी और गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई, जिससे उन्हें मजबूरन कूदना पड़ा।

कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्राइवर के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गाड़ी और ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है।

कोतवाली बाजार व्यापार मंडल ने इस घटना पर गहरा रोष जताया है और पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने तथा आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। यह घटना पर्यटन नगरी धर्मशाला की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रही है।

Related posts

नाहन में सुक्खू सरकार पर बरसे PM मोदी, बोले-क्या महिलाओं को 1500 रुपये मिले?….

Admin

मनोहर हत्याकांड के आरोपियों को दी जाए फांसी। बजरंग के बैनर तले हिंदू संगठनों ने डीसी कांगड़ा के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भेज कर उठाई मांग

Admin

पूर्व मुख्यमंत्री-राष्ट्रीय नेता ने धर्मशाला में शहीद परिवार-प्रबुद्धजनों से की मुलाकात

Admin

Leave a Comment