April 16, 2026
Baijnath

बैजनाथ में लोक गायक धीरज शर्मा ने रिलीज किया ‘कांगड़ी धमाका’ पहाड़ी एल्बम

4 जुलाई 2025 ,बैजनाथ: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक धीरज शर्मा ने आज बैजनाथ में अपनी नई पहाड़ी एल्बम ‘कांगड़ी धमाका’ रिलीज की। 15 मिनट की इस एल्बम में पारंपरिक पहाड़ी गीतों को शामिल किया गया है, जो आजकल शादियों और समारोहों में लुप्त होते जा रहे हैं। इस एल्बम में धीरज शर्मा और मोनिका शर्मा ने अभिनय किया है, जबकि म्यूजिक देव नेगी ने दिया है। एल्बम की शूटिंग धौलाधार की खूबसूरत वादियों और प्रसिद्ध बिलिंग घाटी में की गई, जिसे पंकज सुयाल ने बेहतरीन ढंग से कैमरे में कैद किया है।

धीरज शर्मा ने बताया कि यह एल्बम हिमाचली संस्कृति को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने कहा, “पहले शादियों में गाए जाने वाले पारंपरिक गीत हमारी संस्कृति की पहचान थे, लेकिन आज फिल्मी गानों की चमक-दमक में ये लुप्त होने की कगार पर हैं। इस एल्बम के जरिए हमारी संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास किया गया है।”

धीरज शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में की थी और अब तक 500 से अधिक गाने गा चुके हैं। उनकी पहाड़ी नॉन-स्टॉप नाटियां जैसे ‘भेड़ा तेरियां सखियों से छुटी’ ने खूब धूम मचाई। टी-सीरीज, ज़ी म्यूजिक और जे.एम.सी. जैसी नामी कंपनियों के लिए गाए उनके गानों ने पूरे भारत में तहलका मचाया है। इसके अलावा, उन्होंने हिंदी फिल्म ‘प्रथा’ में पार्श्व गायन और पहाड़ी फिल्म ‘इक निलमा पहाड़ा दी’ में गायन के साथ-साथ अभिनय भी किया। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शिव भजन ‘शून्य हो जा’ भी रिलीज किया है।

धीरज शर्मा ने कहा कि वह हिमाचली लोकगीतों और संस्कृति के प्रति हमेशा समर्पित रहेंगे। ‘कांगड़ी धमाका’ उनके इस समर्पण का एक और शानदार उदाहरण है, जो दर्शकों को निश्चित रूप से पसंद आएगा।

Related posts

Baijnath Paprola News:बैजनाथ-फटाहर बस सेवा ठप, टूटी सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें: ग्रामीणों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Admin

चढ़ियार में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा:-किशोरी लाल

Admin

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए सर्वांगीण विकास जरूरी : किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment