25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

हवलदार विकास भंडारी को पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

बैजनाथ, 18 अगस्त 2025: उपमंडल बैजनाथ की ग्राम पंचायत सकड़ी के गांव दयोड़ा निवासी भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स के 41 वर्षीय हवलदार विकास भंडारी का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। जम्मू के कुपवाड़ा सेक्टर में ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका निधन हो गया था। आज महाकाल में उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम यात्रा में एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम, उप पुलिस अधीक्षक अनिल शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर सहित सेना के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सेना के जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी, और “भारत माता की जय” व “विकास भंडारी अमर रहे” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

एसडीएम संकल्प गौतम ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हवलदार विकास भंडारी का देश के प्रति बलिदान अमर रहेगा। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।”

ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और युवाओं ने नम आंखों से वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। हवलदार भंडारी की शहादत को याद कर समुदाय ने उनके प्रति गर्व और सम्मान व्यक्त किया।

Related posts

आशीष ने किया बैजनाथ शिवरात्रि में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

Admin

Baijnath News: HRTC और CTU बसों को फूंकने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा

Admin

Baijnath:बैजनाथ बाजार में जाम का कहर: दो दिन से रेंग रहे वाहन, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Admin

Leave a Comment