25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

Baijnath News :शिवनगरी बैजनाथ में गणेश उत्सव का भव्य आगाज, निकाली गई शोभायात्रा

बैजनाथ, 28 अगस्त 2025: शिवनगरी बैजनाथ में बुधवार से गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर सैकड़ों गणेश भक्तों ने उत्साह के साथ शोभायात्रा में हिस्सा लिया। अगले 10 दिनों तक बैजनाथ नगरी गणेश महिमा के रंग में रंगी रहेगी।

बैजनाथ के शिव मंदिर पार्किंग और पंडोल रोड पर 27 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रतिदिन रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।

पंडोल रोड पर गणेश महोत्सव का आयोजन कर रहे मनोज कपूर और अन्य सदस्यों ने बताया कि इस बार पहली बार बैजनाथ में अष्ट धातु से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह मूर्ति 10 दिनों तक पंडाल में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए रखी जाएगी। 11वें दिन, 6 सितंबर को नगर परिक्रमा के बाद इस प्रतिमा को विशेष रूप से निर्मित मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

वहीं, सैकड़ों भक्तों ने बैजनाथ के मुख्य बाजार में परिक्रमा कर गणेश प्रतिमाओं को पंडाल में स्थापित किया। बैजनाथ मंदिर पार्किंग में गणेश महोत्सव का आयोजन कर रहे राजेश राजू और अन्य सदस्यों ने बताया कि उत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इस महोत्सव में भक्तों का उत्साह और भक्ति देखते ही बन रही है, और बैजनाथ नगरी गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज रही है।

Related posts

द हंस फाउंडेशन द्वारा पंजाला पंचायत में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर एंटीनेटल स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Admin

Baijnath News: हरेड़ गांव की बेटी मोनिका ने मां के संघर्ष को रंग दिया, AIIMS दिल्ली में बनी नर्सिंग ऑफिसर

Admin

चढ़ियार में भारी बरसात से हुए नुकसान का लिया जायजा:-किशोरी लाल

Admin

Leave a Comment