25 C
Baijnath
September 30, 2026
Hamirpur

दुष्कर्म का विरोध करने पर 14 साल के किशोर के बेरहमी भरे हमले में घायल रंजना ने पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम; इलाके में शोक की लहर, महिलाएं सहमीं।

हमीरपुर 9 नवंबर: सलासी क्षेत्र में सोमवार को घास काट रही 40 वर्षीय महिला रंजना (पत्नी विजय कुमार) पर 14 वर्षीय नाबालिग युवक ने तेजधार हथियार और डंडे से जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर फैलते ही सलासी क्षेत्र समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोग इस क्रूर घटना से स्तब्ध हैं, खासकर महिलाएं और युवतियां सहम गई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नौवीं कक्षा में पढ़ रहा नाबालिग आरोपी ने महिला को अल्पबुद्धि समझकर बलात्कार की मंशा से हमला किया। सबसे पहले उसने तेजधार हथियार से महिला की जान लेने की कोशिश की। जब उसे लगा कि महिला की सांसें अभी चल रही हैं, तो उसने बांस के डंडे से सिर पर कई वार किए। हमले में इस्तेमाल डंडा महिला के खून से लथपथ हो गया था। आरोपी इतना शातिर निकला कि उसने अपने मोबाइल से सारी हिस्ट्री डिलीट कर दी। जांच में पता चला कि नाबालिग ने फोन में कई गलत एप्स और साइट्स डाउनलोड की थीं, जिनसे प्रेरित होकर उसने यह रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, उसने इन एप्स और साइट्स को बड़ी चालاکی से डिलीट कर दिया था।

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के मात्र 6 घंटे के भीतर नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल उसे ऊना के जुबेनाइल बोर्ड में पेश कर शेल्टर होम भेज दिया गया है।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम शुक्रवार रात को ही पीजीआई चंडीगढ़ रवाना हो गई। वहां शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है और लोग नाबालिगों की ऐसी क्रूरता पर हैरान हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related posts

पेपरलीक की मुख्य आरोपी ने विजिलेंस कार्यालय में किया आत्महत्या का प्रयास, पूछताछ के लिए किया था तलब

Admin

हमीरपुर: बाबा बालक नाथ मंदिर के पास श्रद्धालु ने दरात लहराया, माहौल तनावपूर्ण

Admin

भोरंज के कोट रसेहड़वां में युवक ने फंदा लगा दी जान

Admin

Leave a Comment