September 14, 2026
Baijnath

Baijnath Paprola News: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- लगता नहीं अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी

बैजनाथ (कांगड़ा), 7 फरवरी 2026: नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस ढंग से प्रदेश की कांग्रेस सरकार कार्य कर रही है, उससे लगता नहीं कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर सके।

ठाकुर ने यह बातें बैजनाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान कही। उन्होंने बताया कि अभी वे कुछ समय के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले हैं, लेकिन शीघ्र ही बैजनाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में काफी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में संगठनात्मक जिला भाजपा पालमपुर की अध्यक्षा रागिनी रुकवाल, जिला उपाध्यक्ष पवन चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कपूर, सुरेंद्र राणा, प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य संजय सोनी, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप कुमार, गुरवचन चौहान, सुनील कपूर, राम तिलक, जय गोपाल, अनिल शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की नीतियां और प्रदर्शन से स्पष्ट है कि वह स्थिरता बनाए रखने में असमर्थ साबित हो रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़ने का आह्वान किया।

यह दौरा बैजनाथ क्षेत्र में भाजपा की सक्रियता को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है, जहां पार्टी आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है।

Related posts

कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ भाजपा का बड़ा कदम: 27 मार्च को विधानसभा घेराव की तैयारी

Admin

केंद्र सरकार का पेश बजट हिमाचल प्रदेश के लिए निराशाजनक: जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा अध्यक्ष अनुराग शर्मा

Admin

Baijnath News : बहू पर बच्चों से मारपीट और झगड़ा कर घर छोड़ने का आरोप, ससुर ने दर्ज करवाई शिकायत

Admin

Leave a Comment