28.4 C
Baijnath
June 6, 2026
Dharamshala

सांसद निधि से हार्मनी डे केयर सेंटर को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता

धर्मशाला, 6 जून ( वीर खड़का )

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज अप्पर बड़ोल स्थित हार्मनी डे केयर सेंटर में आयोजित विशेष रूप से सक्षम बच्चों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद कर उनके प्रयासों तथा उपलब्धियों की खुले दिल से प्रशंसा की।
इस मौके पर सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि विशेष रूप से सक्षम बच्चों के सशक्तिकरण में समाज की भूमिका न केवल महत्वपूर्ण बल्कि अनिवार्य है। “ये बच्चे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं,” उन्होंने कहा और सभी वर्गों से इन्हें समान अवसर देने का आग्रह किया।
सांसद ने हार्मनी डे केयर सेंटर द्वारा विशेष बच्चों के कल्याण, शिक्षा और समग्र विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अपनी सांसद निधि से संस्था को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सेंटर के भवन निर्माण संबंधी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन भी दिया।
समारोह के दौरान केंद्र के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर सांसद अनुराग शर्मा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कुल 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।
कार्यक्रम में सेंटर प्रबंधन की ओर से सांसद अनुराग शर्मा को शॉल, हिमाचली टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में अधिवक्ता एवं अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति कांगड़ा विक्रमजीत शर्मा, पार्षद अनुराग, हार्मनी डे केयर सेंटर के अध्यक्ष प्रशांत भसीन, आर.पी. चोपड़ा, डॉ. ललित मोहन शर्मा, कुलदीप बंटा, शुभ्रा गुप्ता, विशाल निवेतिया, रविका गुरुंग, शिल्पा खींची सहित अनेक समाजसेवी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सांसद शर्मा ने अंत में कहा कि समाज, प्रशासन और सरकारी सहायता मिलकर ही विशेष बच्चों को सशक्त बना सकती है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की अपील की।

Related posts

हिमाचल में पड़ रही झुलसाती गर्मी, शिमला समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

Admin

विक्रमादित्य सिंह को जयराम ठाकुर की नसीहत

Admin

हिमाचल में टूरिज्म माफिया एक्टिव, सरकार की शय पर चल रहा संपत्तियां बेचने का खेल: सुधीर शर्मा

Admin

Leave a Comment