23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Baijnath

Baijnath News: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

बैजनाथ, 14 जुलाई (वीर खड़का)।
उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) बैजनाथ संकल्प गौतम ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई, 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। आवेदन के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हों तथा संबंधित जिले के वास्तविक निवासी हों। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई, 2015 से 31 जुलाई, 2017 के बीच होना अनिवार्य है।

एसडीएम ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, विद्यार्थी एवं अभिभावक के हस्ताक्षर, आधार कार्ड अथवा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एसडीएम संकल्प गौतम ने उपमंडल बैजनाथ के सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रह जाए।

Related posts

एस डी एम बैजनाथ ने ली विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( साडा ) की बैठकबैठक में पर्यटन सुविधाओं के विकास पर दिया जोर, नेचर पार्क निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने के भी दिए निर्देश

Admin

नागटा की सोनाली शर्मा को बॉलीवुड स्टार राहुल रॉय से मिला अप्रीशीएशन अवार्ड, हिमाचल का नाम किया रोशन!

Admin

Baijnath News: आईटीआई बैजनाथ में 19 जून को कैंपस इंटरव्यू, दो नामी कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर

Admin

Leave a Comment