November 1, 2026
Dharamshala

सरकार का पर्यटन विकास के लिए अच्छी सड़कों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर – विक्रमादित्य सिंह

धर्मशाला, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी और आईटी हब के तौर पर विकसित करने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्णायक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए अच्छी सड़कें और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बुनियादी जरूरत है। सरकार इसे लेकर बहुत गंभीरता से कार्य कर रही है।
उन्होंने मंगलवार को मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उपरांत यह बात कही। इस दौरान उन्होंने कांगड़ा की पुरानी टनल के समीप फोरलेन परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण भी किया।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार का पूरा सहयोग लेगी, ताकि विकास योजनाएं समय पर पूरी की जा सकें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एनएचएआई के पठानकोट-मंडी, शिमला-मटौर, कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण के तीन बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। नेशनल हाईवेज़ के निर्माण में प्रदेश सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि सरकार सड़क नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दे रही है। विशेषकर लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रदेश के भौगोलिक रूप से कठिन तथा दूरदराज इलाकों में ढांचागत विकास को बल दिया जाएगा। वहां की जरूरत के हिसाब से सड़क नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण तथा भवनों के निर्माण के कार्य किए जाएंगे।

Related posts

शॉपिंग फेस्टिवल में फुलकारी सूट और जयपुरी कुर्ती की धूम

Admin

Winter Session:हिमाचल में अब सरकारी कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए लेनी होगी सरकार की मंजूरी, सुक्खू सरकार ने बदला नियम

Admin

BJP ने जताया कांग्रेस छोड़ पार्टी में आये नेताओं पर भरोसा, होशियार सिंह, आशीष शर्मा व केएल ठाकुर को दिया टिकट

Admin

Leave a Comment