25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

वंदे मातरम् ने सौंपी साक्षी व नैंसी को चकौल की कमान


हिमालयन भारती के तत्वाधान में वंदे मातरम् ने मेरा गाँव मेरा गुरूकुल गतिविधि के अन्तर्गत आज चकौल गाँव में गुरूकुल शुरू किया तथा अध्यक्ष साक्षी व नैंसी को सचिव बनाया गया। उप निर्देशक भगवान दास जी ने बताया कि इस गुरूकुल में भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा तथा आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिससे बच्चे गलत आदतों से बचे रहते हैं तथा राष्ट्र भक्त बनते हैं और अपने गाँव की सेवा करते हैं । उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् बेटा संस्कारी होगा तो बेटी बचेगी, बेटी बचेगी तो संस्कृति बचेगी और संस्कृति बचेगी तभी तो देश बचेगा की सोच के साथ कार्य कर रहा है, इसके द्वारा अभी तक पांच गुरूकुल स्थापित किए जा चुके हैं तथा हर गाँव में गुरूकुल चलाने की योजना है और हिमाचल वासियों से प्रार्थना की है कि इस नेक कार्य में हमारा सहयोग करें । इस अवसर पर निर्देशक चंचल डोहरू, प्रचारक कमलजीत हिन्दू, दुर्गा वाहिनी प्रमुख खुशबू, कॉलेज वाहिनी प्रमुख रिया, परू, अंशु, विशाल, मानसी, तेजु, सात्विका, दिव्यांशु, शिवम, कान्ता देवी आदि गाँव वासी उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षा के मंदिर में मिला शराब का जखीरा

Admin

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कहकर सीवरेज प्लांट बनाने के मामले में धानग पंचायत तथा गदियाणा पंचायत के लोग भड़के।

Admin

Paprola News :पपरोला में नितिन की मौत ने छोड़े अनसुलझे सवाल: गरीबी, कर्ज और तीन पीढ़ियों के संघर्ष का दुखद अंत

Admin

Leave a Comment