September 16, 2026
Mandi

भटोग में डंगा बैठने से आंगन सहित नवनिर्मित मकान गिरा

पधर

ग्राम पंचायत टान्डू के गांव भटोग में बीते रोज हुई बारिश के कारण एक नवनिर्मित मकान का डंगा ढह जाने से गरीब परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ओंमकार पुत्र कुरम देव गांव भटोग ने नए मकान का कार्य आरंभ किया था वही मकान के पीछे आरसीसी डंगा लगाया था लेकिन बारिश होने के चलते डंगा बैठ जाने से गरीब को काफी नुकसान हुआ है ।

ओंमकार ने बताया कि मेरा नवनिर्मित घर जो की स्लेव के लिए तैयार था उसके पिछे 45 फुट लम्बा और 30 फुट ऊंचा डग्गा लगाया था जो आंगन समेत पुरा ढह गया जिस कारण उससे पुराने घर को भी खतरा है। ओंकार गरीब परिवार से सम्बन्ध रखता है और चाय की दुकान चला कर अपने परिवार का गुजारा करता है । वही उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ अभी तक उन्हें कोई सहायता नही मिली है ।

वही ग्राम पंचायत टांडू के प्रधान शुभम शर्मा ने ओंमकार के घर का दौरा कर प्रशासन से मांग की है कि उक्त परिवार को फोरी राहत प्रधान करें क्योंकि उनका बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है उक्त परिवार बहुत गरीब है ।

Related posts

कुफरी स्कूल ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

Admin

28 मई को धर्मशाला में होगा “आभार समारोह

Admin

विदेश भेजने का झांसा: जड़ोल के 4 युवकों से ₹5.40 लाख की ठगी, कंपनी कर्मचारी फरार।

Admin

Leave a Comment