21.7 C
Baijnath
September 10, 2026
Mandi

विद्यार्थी परिषद मंडी जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा नागचला फोरलेन में फंसे ट्रक चालकों व परिचालकों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री

मंडी शिवानी डिजिटल रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के मंडी व कुल्लू में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए रास्ते जिसके कारण सभी ट्रकों की आवाजाही मंडी से आगे बंद है। अभाविप मंडी विभाग के विभाग संयोजक विशाल ठाकुर के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मंडी मनाली नेशनल हाईवे की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है जिसकी वजह से सभी बड़े बहनों की आवाजाही मंडी से आगे बंद है। आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा नागचला के करीब फोरलेन पर फंसे लगभग 300 ट्रक चालकों परिचालकों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान विजय प्रताप व प्रदेश संगठन मंत्री गौरव अत्री ने भी कार्यकर्ताओं का सहयोग किया। उन्होंने ट्रक चालकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उनका हाल चाल जाना व जरूरत होने पर हर सहायता करने का विश्वास दिलाया।
जिला संयोजक चिराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लगातार पिछले चार-पांच दिनों से सुप्रसिद्ध देवस्थल शंभू घाट में सिल्ट हटाने का कार्य कर रहे हैं व इस बाढ़ से हुई क्षति में प्रभावितों की हर सहायता करने का आम समाज से आग्रह भी किया।
चिराग ठाकुर
जिला संयोजक मंडी

Related posts

मंडी में निजी स्कूल की चौथी मंजिल से कूदी छात्रा, गंभीर घायल

Admin

मंडी में जल्दबाजी बनी हादसे का कारण, ओवरटेक करते हुए ट्रक के नीचे आया स्कूटी सवार

Admin

भोलेनाथ ने अपनी त्रिनेत्र से जलाकर भस्म किया था कामदेव को 

Admin

Leave a Comment