July 14, 2026
Mandi

लाहौल के चन्द्रताल में फंसे भेड़पालको ने सरकार व प्रशासन से निकालने की लगाई गुहार

पधर

लाहौल स्पीति के चन्द्रताल व इसके आस पास के क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है और रेडक्यू टीमें अपने कार्य में जुटी हुई हैं। वहीं चन्द्रताल में बर्फ के बीच अभी भी दस बारह हजार मवेशियों के साथ करीब सौ भेड़पालक फंसे हैं। बर्फबारी के चलते पूरा इलाका कटा हुआ है। ऐसे में इनकी चिंता बढ़ गई है। जानकारी देते हुए उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत कजौटधार के
भेड़पालक छठा सिंह ने बताया कि वह 5 जुलाई को अपने साथियों को चन्द्रताल छोड़कर घर आया था। चन्द्रताल में उसका पुत्र संजय कुमार, मदन लाल और रिंकू भेड़ बकरियों के पास रुके हुए हैं। छठा सिंह का कहना है कि इनके अलावा वहां आस पास के क्षेत्र में लगभग 40, 50 डेरे लगे हुए हैं। जिनमें करीब 100 के करीब भेड़ पालक व दस बारह हजार के करीब पशु धन है। मौसम के खराब होने के कारण उनके साथ कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। जिस कारण परिवार के सदस्य चिंता में है और डरे हुए हैं। इनके अतिरिक्त सुरेश कुमार निवासी लम्बा पट्ट पालमपुर, सन्नी, चमारू राम, सुरेश, गुड्डू, रत्न चन्द व बिट्टू राम भी बातल के आसपास ठहरे हुए हैं । वही छठा सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि भेड़पालको को वँहा से रेस्क्यू करके निकला जाए । लेकिन भेड़पालको से सम्पर्क न होने से कोई भी जानकारी अभी तक नही मिल पा रही है ।

वही एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि भेड़पालक छठा सिंह ने बताया कि चन्द्रताल में भेड़पालक फंसे है । एसडीएम ने कहा कि भेड़पालको की रिपोर्ट डीसी मंडी को दे दी है जल्द ही रेस्क्यू टीम उनसे संपर्क करेगी । वही एसडीएम ने बताया कि उन्होंने खुद भी सम्पर्क किया है लेकिन फोन न लगने से जानकारी नही मिल पा रही है ।

Related posts

करसोग में महिला के साथ मारपीट और जंजीर से बांधने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Admin

भ्रां निवासी विवाहिता एवं एक बच्चे की माँ लडभड़ोल बाजार से अचानक हुई लापता

Admin

यहां पानी की पाइपों में दौड़ रहा बिजली का करंट, खतरे में पूरा गांव

Admin

Leave a Comment