28.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Mandi

प्राइमरी स्कूल नषधरा में स्थायी अध्यापक न होने से स्कूल हुआ बन्द

अविभावकों ने अपने बच्चों का अन्य स्कूलों में किया पलायन

मिडल स्कूल नषधरा में बच्चे न होने से सरकार ने किया डिनोटिफाइ

पधर

शिक्षा खण्ड द्रंग द्वितीय की माध्यमिक पाठशाला नषधरा और प्राथमिक पाठशाला नषधरा के भवन में ताले लग गए हैं ।
द्रंग मण्डल भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि स्कूल में अध्यापक न होने के कारण अविभावकों ने अपने बच्चों का अन्य पाठशालाओं में पलायन कर दिया है ।
उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों की संख्या दस के करीब थी लेकिन स्कूल में स्थायी तौर पर अध्यापक न होने से बच्चों की पढ़ाई वाधित हो रही थी ।
उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने स्कूलों में अध्यपाक न भेजने से बच्चों की पढ़ाई में असर पड़ रहा है । जिस कारण अविभावक अपने बच्चों का अन्य स्कूलों में पलायन कर रहे हैं ।
आपको बता दें कि कुछ महीनों से स्कूल में स्थाई अध्यपाक न होने से बच्चों की पढ़ाई वाधित हो रही थी जिस कारण अविभावकों ने स्कूल में स्थायी अध्यापक की नियुक्ति की मांग की थी लेकिन विभाग द्वारा अस्थाई तोर पर अध्यापक भेजे जा रहे थे जिसका अविभावकों ने विरोध किया और अपने बच्चों का अन्य स्कूल में पलायन कर दिया । अब नषधरा स्कूल में परमानेंट ताले लग गए है ।

वही मिडल स्कूल नषधरा में बच्चों की संख्या न के बराबर होने से स्कूल अब बन्द हो गया है । वही स्कूल में भर्ती स्टाफ ने भी अपनी एडजेस्टमेंट अन्य स्कूलों में कर दी है ।

प्रधानाचार्य कुफरी इंद्र सिंह ने बताया कि मिडिल स्कूल नषधरा में बच्चों की संख्या न होने से सरकार ने स्कूल को डिनोटिफाई कर दिया है ।

जब इस बारे में सीएचटी कुफरी साबिन्द्र कुमार से पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि स्थाई तौर पर अध्यापक न होने से अविभावकों ने अपने बच्चों का पलायन अन्य स्कूल में कर दिया है । आज तक अस्थाई तौर पर अध्यापक भेजते रहे लेकिन बच्चों का पलायन अन्य स्कूल में होने से अब स्कूल बंद है ।

Related posts

Himachal News : मंडी के दुदर गांव में नशे की लत से जूझ रहे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Admin

पशुधन बीमा योजना जे तहत एक परिवार पांच पशुओं का करवा सकता है बीमा , दीपक वर्मा

Admin

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्रंग बना वॉलीबाल चैंपियन

Admin

Leave a Comment