23.8 C
Baijnath
August 17, 2026
Mandi

मंडी: बग्गी-सुंदरनगर सड़क पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौ.त

मंडी जिला के तहत हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा बग्गी-सुंदरनगर सड़क पर 4 नंबर स्टेशन के पास हुआ, जहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह कुचला गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक सुंदरनगर से बग्गी की ओर जा रहा था जबकि बग्गी की ओर से एक बाइक सवार सुंदरनगर की ओर जा रहा था। जब दोनों वाहन 4 नंबर स्टेशन के पास पहुंचे तो अचनाक बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयनाक था कि ट्रक बाइक चालक को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों अपने-अपने रास्ते सही जा रहे थे लेकिन सड़क के साथ कीचड़ होने पर बाइक स्किड हो गई और बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। जब तक चालक को इस बात का आभास हुआ तब तक युवक के टायर के नीचे आने से चिथडे़ हो गए थे। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अपने आप ही पुलिस थाना में जाकर सरैंडर कर दिया है।

वहीं हादसे की सूचना के पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथाा छनबीन मे जुट गई है। हादसे में मारे गए बाइक सवार की पहचान इंद्रजीत (38) पुत्र दूनी चंद निवासी घनयाड़ी (गोहर) के रूप में की गई है। इंद्रजीत पंजाब नैशनल बैंक सुंदरनगर में मैटलाइफ इंश्योरैंस के तहत अपनी ड्यूटी दे रहा था। सुबह ड्यूटी पर जाते समय ही रास्ते में उसके साथ ये हादसा हो गया।

Related posts

अपनी ओछी मानसिकता से बाज आये सिलग पंचायत के प्रधान व उपप्रधान , पीर सहाय ठाकुर

Admin

भोलेनाथ ने अपनी त्रिनेत्र से जलाकर भस्म किया था कामदेव को 

Admin

मण्डी ट्रैफिक पुलिस पर खूब बरसे :- एन. के. पंड़ित

Admin

Leave a Comment