25 C
Baijnath
September 30, 2026
Kangra

कांगड़ा में ट्रांसपोर्टर से 13.85 करोड़ की ठगी, इस बात का झांसा देकर किया था फ्रॉड

कांगड़ा: जिले में एक व्यक्ति से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. ठगी के आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है. दरअसल नगरोटा बगवां में स्थानीय ट्रांसपोर्टर को आरोपी ने फ्रूट ट्रेडिंग कंपनी बनाने और उसमें 60 फीसदी हिस्सेदारी देने का लालच दिया था. ट्रांसपोर्टर ने झांसे में आकर कई बैंकों से लोन लिया और 11 महीने में ठगी के आरोपी के बैंक खाते में लगभग 13.85 करोड़ रुपये जमा करवा दिए. शुरू में उसे अपने साथ हो रही ठगी का पता नहीं चल पाया, लेकिन बाद में कोई रिटर्न न आने पर ट्रांसपोर्टर को ठगी का अंदेशा हुआ.

जुलाई महीने के पहले हफ्ते में ट्रांसपोर्टर ने नगरोटा बगवां पुलिस थाने में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस आरोपी की तलाश में चंडीगढ़ तक पहुंच गई और उसे चंडीगढ़ के एक बड़े अस्पताल से पकड़ लिया गया. आरोपी की पहचान 38 वर्षीय सर्वदमन सिंह सिसोदिया निवासी मुंबई बांद्रा के रूप में हुई है.

आरोपी को कोर्ट से पांच दिन का पुलिस रिमांड

आरोपी को धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 420,417 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. एएसपी वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि ‘रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी और पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है.’

Related posts

HPTDC कर्मचारी संघ ने अपने ही अध्यक्ष RS बाली के खिलाफ खोला मोर्चा, खड़े किए कई गंभीर सवाल

Admin

द्रंग के अभिषेक जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति (अत्याचार निवारण) कमेटी समन्वयक नियुक्त

Admin

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनता को दिया गजब का ऑफर, ‘कमलेश ठाकुर को जिताओ, विधायक के साथ CM भी पाओ’

Admin

Leave a Comment