19.5 C
Baijnath
March 12, 2026
Kullu

कुल्लू: जरड़ हनुमान मंदिर में चोरी, 14 किलो चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

कुल्लू: जिला भुंतर से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर जरड़ हनुमान मंदिर से चोर 14 किलोग्राम चांदी के आभूषण उड़ा कर ले गए। चोर मंदिर से भगवान राम जी का सिंहासन, छत्र, शिवलिंग पर चढ़ी चांदी भी उड़ा कर ले गए। नकाबपोश चोरों ने मंदिर में लगे आठ सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए उसके बाद मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

सीसीटीवी कैमरे तोड़ने से पहले नकाबपोश कैमरे की कैद हो गए थे। हनुमान मंदिर कमेटी के प्रधान प्रकाश चौधरी और उपप्रधान रामशरण ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘जब मंदिर में सुबह पुजारी पूजा करने आया तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था। मंदिर से भगवान राम का सिंहासन, मुकुट, शिवलिंग में लगे चांदी के आभूषण आदि भी गायब थे। पुजारी ने तुरंत मंदिर कमेटी को इस चोरी की घटना की सूचना दी।

भुंतर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं।

मंदिर कमेटी के प्रधान व उपप्रधान ने थाना भुंतर में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मंदिर में जाकर मौके का जायजा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि भुंतर एरिया के आसपास चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। फोरलेन बनने के बाद अब दिन प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जरड़ में हनुमान मंदिर भी फोरलेन के साथ ही हैं। हाल ही में यहां सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। कुछही दिनों में चोरों की काली नजर मंदिर के महंगे सामान पर पड़ गई। अब चोर मंदिरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं, भुंतर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं, लेकिन चोरी की इन वारदातों से पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

Related posts

कुल्लू में लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में डूबे दो छात्र, नहाने उतरे थे दोनों; तलाश जारी

Admin

आज है विनायक चतुर्थी, जाने कैसे करें भगवान गणेश की पूजा? जिससे दूर होंगे संकट

Admin

Kullu News: यूं ही हिमाचल को नहीं कहते देवभूमि, इंसानों की तरह देवता भी बांटते हैं लोगों का सुख-दुख

Admin

Leave a Comment