19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Chamba

खाई में गिरी मणिमहेश जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार, 1 की मौत-3 घायल

चंबा: मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रृद्धालुओं की एक कार पठानकोट चंबा नेशनल हाई-वे पर बनीखेत के पास शनिवार को हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर-1 माता काली नगर, फिल्लौर जालंधर के रूप में हुई है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चंबा- पठानकोट नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह मणिमहेश यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चालक की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे में करण और राहुल पुत्र प्रेम कुमार और संजय घायल हुए हैं। तीन ही जालंधर के फिल्लौर शहर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि तीनों मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे। बनीखेत के समीप तलगुट गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत खाई से निकालकर नागरिक अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।

उधर, एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

Related posts

भिंडरावाले की फोटो के विरोध पर खालिस्तानी धमकी, बनीखेत में युवक पर हमले की कोशिश

Admin

Chamba News: मणिमहेश में सैलाब ने मचाई तबाही: हड़सर में लंगर बहा, श्रद्धालुओं की रूह कांपी, स्थानीय लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Admin

जंगली साग खाने से असामान्य हरकत करने लगे मजदूर, तीन जंगल में हुए लापता; यहां की है घटना

Admin

Leave a Comment