23.9 C
Baijnath
October 23, 2026
Mandi

आस्था के नाम पर ठगी: शख्स ने खुद को बताया माता शिकारी देवी का गुर, तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर लूट लिए 7 लाख

मंडी: घर में बुरी शक्तियों का झूठा एहसास दिलाकर इन शक्तियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर हिमाचल के लोग बड़ी ठगी का शिकार हुए हैं. तंत्र विद्या से पूजा-पाठ करने के नाम पर मंडी जिला के एक तांत्रिक ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों से करीब 7 लाख रुपये ऐंठ लिए. खुद को माता शिकारी देवी का गुर बताकर इस तांत्रिक ने लोगों से यह ठगी की है. अपने किए हुए वादे के मुताबिक तांत्रिक ने ना तो पूजा-पाठ की और ना ही लोगों के पैसे लौटाए. ऐसे में अब लोगों ने एसपी मंडी के पास जाकर उनके पैसे वापस दिलवाने की मांग की है.

इस तांत्रिक ने हर एक व्यक्ति से करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की ठगी की है. ठगी का शिकार हुए इन लोगों ने यह धनराशि कैश व गूगल-पे के माध्यम से ठग को दी है. बुधवार को ठगी का शिकार हुए यह लोग स्थानीय निवासी कर्ण मल्होत्रा के साथ पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा से मिले और अपनी आपबीती सुनाई.

“लोगों से आस्था के नाम पर करता है ठगी”

स्थानीय निवासी कर्ण मल्होत्रा ने बताया “शख्स लोगों के पास जाता है और उनके माथे पर तिलक लगाकर आंखों में देखकर उन्हें हिप्नोटाइज करता है. लोगों को कहता है आपके घर में बुरी शक्तियां हैं जिनको दूर करने के लिए लोगों से पैसे मांगता है. शिमला और मंडी जिला के अलग-अलग गांवों से इसने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. मैनें जब इस बारे में माता शिकारी देवी के गुर सोनू शर्मा से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा मेरे पास भी इस शख्स की शिकायतें आई हैं लेकिन कोई भी इस शख्स के खिलाफ खड़ा नहीं होता. शुरू में इस शख्स ने लोगों से बनूरी देव के नाम पर ठगी करना शुरू किया. यह शख्स सबको अपना अलग-अलग नाम बताता है. जब भी इसे लोग फोन करते हैं तो इसका नंबर डायवर्ट आता है. शख्स के पास अपनी गाड़ी है और गले में सोने की चेन डालकर रखता है जिसकी वजह से लोग आस्था के नाम पर इसके झांसे में आ जाते हैं. हमारे पास इस शख्स के खिलाफ 7 लाख रुपये की ठगी के सबूत हैं.”

“श्मशान घाट पर यज्ञ करने के नाम पर की ठगी”

ठगी का शिकार हुए प्रदीप कुमार ने कहा “उनके पास एक शख्स आया उसने कहा आपके घर में नकारात्मक शक्तियां हैं. इसके लिए बड़े श्मशान घाट पर यज्ञ करना पड़ेगा. उसकी बातों में आकर मैंने दो बार में 1.10 लाख रुपये उसे दिए. जब मैं उस शख्स को फोन करना था तो उसका फोन नंबर नहीं लगता था. जब मैं उस शख्स के घर गया तो उसने मेरे कहने पर 40 हजार रुपये मुझे लौटा दिये. अभी भी मेरा 70 हजार रुपये उसके पास है. उसने खुद को शिकारी माता का गुर बताया और मुझसे यज्ञ करवाने के नाम पर पैसे ऐंठ लिए.”

स्थानीय महिला तारा देवी ने कहा “मेरे पास भी यह शख्स आया था. उसने कहा मेरे भाई पर किसी ने तंत्र किया है जिसकी बात मैंने अपनी बहन को बताई और उनसे फोन पर तांत्रिक ने बात की. दोबारा जब मेरे पास आया तो उसने मुझे भी कहा आप पर भी किसी ने तंत्र किया है और मैंने इलाज के नाम पर थोड़ा-थोड़ा करके गुगल-पे और नकदी के माध्यम से उसे कुल 1.60 लाख रुपये दे दिए. शख्स ने हमारे साथ धोखा किया है”

ठगी का शिकार हुए लोगों ने
एसपी साक्षी वर्मा ने कहा “कुछ लोग मेरे पास आए और एक शख्स की शिकायत करते हुए कहा कोई शख्स उनके घर आया और पूजा-पाठ करवाने के नाम पर एडवांस में काफी पैसे ले गया. शख्स ने कोई पूजा-पाठ नहीं करवाया. मैं लोगों से अपील करती हूं कि ये एक नए तरीके की ठगी सामने आई है. धार्मिक आस्था के नाम पर ऐसे लोगों के झांसे में ना आएं. अपने कीमती पैसे को बिना किसी जांच के ना दें. हम इस मामले में जांच कर रहे हैं काफी लोगों को इस शख्स ने अपना शिकार बनाया है”

Related posts

पशुधन बीमा योजना जे तहत एक परिवार पांच पशुओं का करवा सकता है बीमा , दीपक वर्मा

Admin

लेंटर डालते वक्त धड़ाम से गिरा मनरेगा के तहत निर्माणाधीन पुल

Admin

हजारों लोगों ने हिमरीगंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Admin

Leave a Comment