November 19, 2026
Shimla

रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी, जलस्रोतों में जमने लगा पानी; कई रास्ते बंद

शिमला। प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, बारालाचा व कुंजुम रोहतांग में शनिवार को हल्का हिमपात और मनाली व लाहुल में हल्की वर्षा हुई। अटल टनल के साउथ पोर्टल के समीप भी बर्फ के फाहे गिरे।

मनाली में सुबह धूप खिली लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। इसके बाद रोहतांग दर्रे में बर्फ के फाहे गिरने लगे। लाहुल-स्पीति प्रशासन ने मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए समयसारिणी निर्धारित की है।

शनिवार को हिमपात के बीच शिंकुला व बारालाचा दर्रे में निर्धारित समय अनुसार सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। अन्य स्थानों पर हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही। चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में हिमपात होने से चंबा-साचपास मार्ग बंद हो गया है। यह मार्ग बड़े वाहनों के लिए पहले से ही बंद था लेकिन अब छोटे वाहन भी मार्ग से नहीं गुजरेंगे। घाटी के नाले व झरने जमना आरंभ हो गए हैं।

एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और घने कोहरे के साथ धूप खिलेगी। विभाग ने आगामी दिनों में मंडी, बिलासपुर, ऊना व कुछ अन्य क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इससे यातायात सेवा बाधित हो सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

Related posts

हिमाचल में इस दिन से फिर होगी बारिश और बर्फबारी, प्रदेश के निचले क्षेत्रों में छाया रहेगा घना कोहरा

Admin

हिमाचल आज चुनावी हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, मंडी से पहले नाहन में करेंगे विजय संकल्प रैली

Admin

NC-कांग्रेस गठबंधन पर बोले राजीव बिंदल, ‘जम्‍मू कश्‍मीर में 370 दोबारा लागू करने के पक्ष में राहुल गांधी?’

Admin

Leave a Comment