July 21, 2026
Shimla

Weather Update- ठंड से ठिठुरा हिमाचल, आज से इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

हिमाचल प्रदेश में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे आठ से दस दिसंबर तक हिमपात व वर्षा की संभावना है। शिमला, लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सिरमौर जिलों में वर्षा हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बढ़ गई ठंड

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहले ठंड बढ़ गई। रात को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। तीन जिलों लाहुल स्पीति, कुल्लू व किन्नौर में तापमान माइनस में पहुंच गया है जबकि सबसे कम तापमान लाहुल स्पीति के ताबो में -8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 25 डिग्री दर्ज किया गया।

शिमला से भी ठंडी ऊना की रातें

वर्षा न होने से मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सायं कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऊना की रातें शिमला से भी ठंडी हो गई हैं। शनिवार को जिला ऊना का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम रहा है। इससे पहले 29 नवंबर को ऊना का सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

तापमान लुढ़कने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार को ऊना का न्यूनतम तापमान 2.6 व अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस था। कड़ाके की ठंड आने वाले दिनों में लोगों की मुसीबतों को और बढ़ाने वाली है।

मंडी में लगे भूकंप के झटके मंडी

हिमाचल की धरती फिर से भूकंप से हिली है। शुक्रवार आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बार जिला मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार मंडी शहर में बीती रात 2.26 बजे भूकंप आया है जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है।
हालांकि, जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन लोग डर के मारे रात को घर से बाहर निकल आए। बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

Related posts

Sanjouli Masjid : ना पुलिस का साया… ना बैरिकेड्स की दीवार, प्रदर्शन टूटा! प्रशासन की ‘सीक्रेट डील’ में क्या छिपा है?

Admin

क्या हिमाचल में 30 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव नहीं होंगे? सुक्खू सरकार ने हाईकोर्ट को चैलेंज कर SC में SLP दाखिल की।

Admin

रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी, जलस्रोतों में जमने लगा पानी; कई रास्ते बंद

Admin

Leave a Comment