24 C
Baijnath
May 31, 2026
Shimla

HIMACHL WEATHER : रविवार से करवट बदलेगा मौसम, बारिश का यलो अलर्ट

हिमाचल में रविवार से मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग के रविवार को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के अलग-अलग हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बारिश का यह असर 48 घंटे तक बरकरार रहेगा। इसके अलावा लाहुल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों के कुछ स्थानों पर बर्फबारी होगी। प्रदेश में ताबो में सबसे ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। ताबो में माइनस 7.2 डिग्री, कुकुसमेरी -6.0, समधो -3.0 डिग्री, कल्पा -1.8 डिग्री, भुंतर में -0.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

दारचा-लेह और शिंकुला सडक़ आज से छह महीने के लिए बंद
कुल्लू। मनाली-सरचू-लेह सडक़ को दारचा से आगे वाहनों की आवाजाही के लिए अधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है। इस साल सीमा सडक़ संगठन ने इसे 18 मई को यातायात के लिए बहाल किया था। अब सात दिसंबर से इस मार्ग पर अगले साल मई महीने तक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। अब सैलानी अगले साल मई महीने में ही मनाली-लेह की बर्फीली वादियों के दीदार कर सकेंगे।

Related posts

Himachal: हिमाचल में बस किराया वृद्धि: जनता पर बोझ, परिवहन निगम के घाटे से उबारने की कोशिश

Admin

सीएम सुक्खू के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने छोड़ा 2.5 लाख का मासिक वेतन, टोकन के रूप में लेंगे सिर्फ 1 रुपया

Admin

शिमला में नशे में धुत तीन लड़कों ने पुलिसवाले से की मारपीट, चौकी में घुसकर तोड़-फोड़ भी की

Admin

Leave a Comment