July 21, 2026
Shimla

छात्रा को आया फोन, कहा-मां बीमार है जल्दी आ जाओ…, घर पहुंची तो नजारा देख निकल गई चीख…12 दिन बाद समझ गई पूरा माजरा

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला में रामपुर कॉलेज में एक छात्रा बीए की पढ़ाई करती है. बीते 13 रोज पहले ही छात्रा को घर से फोन आया कि मां भी है. फिर छात्रा घर पहुंची और जो कुछ देखा तो उसकी चिख निकल गई. मां की मौत हो चुकी थी और फंदे पर लटकी हुई थी. घटना के बाद जब युवती ने मां का फोन चेक किया तो सारा मामला समझ आ गया. छात्रा का आरोप है कि उसकी मां को एक शख्स ब्लैमेल कर रहा था और उसके नग्न फोटो उसके पास थे. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल, शिमला के रामपुर के तकलेच के गांव खिंचा का यह मामला है. यहां पर कॉलेज की छात्रा की शिकायत पर थाना रामपुर में केस पंजीकृत किया गया है. शिकायत में छात्रा ने कहा कि वह रामपुर कॉलेज के हॉस्टल में रहती है. 19 दिसंबर को उसे घर से फोन आया कि उसकी मां बहुत बीमार है. वह आनन फानन में घर पहुंची और देखा तो मां फंटे पर लटकी थी.

पुलिस को दी है शिकायत

उसने मामले की सूचना परिवार और पुलिस को नहीं दी थी. क्योंकि उसे नहीं पता था कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ेगी. बाद में जब वह वह मां के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने लगी तो देखा कि एक नंबर से कई वॉयस रिकॉर्डिंग और मां की नग्न फोटो भेजी गई हैं. इस मोबाइल नंबर वाला व्यक्ति वॉयस रिकॉर्डिंग में उनकी मां को बदनाम और तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है. ऐसे में मां ने इसी शख्स की ब्लैकमैलिंग के चलते अपनी जान दे दी.

छात्रा ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति ने उसकी मां को फोन और मैसेज करके परेशान किया है. आरोपी की वजह से यह सारा कुछ हुआ है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related posts

नए साल में व्यवस्था परिवर्तन, क्लास वन व टू अफसरों को नहीं मिलेगी बिजली सब्सिडी

Admin

Cryptocurrency fraud:क्रिप्टो करेंसी ठगी के मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा को शिमला कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा

Admin

हिमाचल प्रदेश में अब एक-एक कर नीलाम होंगे शराब ठेके, 400 ठेकों के आवंटन में देरी के बाद मंत्रिमंडल का फैसला

Admin

Leave a Comment