24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

मार्च से बदल रहा पॉलिसी पेमेंट का तरीका, IPO की तरह कर सकेंगे भुगतान

कई लोगों को अपने बीमा प्रीमियम का भुगतान करना बहुत मुश्किल लगता है. ऐसे में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने इस समस्या का समाधान खोज लिया है. दरअसल, IRDAI ने स्वास्थ्य या जीवन बीमा प्रीमियम के भुगतान की व्यवस्था को सरल बनाने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की है. बीमा प्रीमियम के भुगतान की यह नई व्यवस्था Insurance-ASBA है. इसकी मदद से लोगों को अपने बीमा प्रीमियम का भुगतान करने में आसानी होगी.

IRDAI ने कहा कि नई व्यवस्था पॉलिसीधारकों को प्रीमियम भुगतान के लिए अपने बैंक खाते में धनराशि ब्लॉक करने की सुविधा देती है. इस नई व्यवस्था से सुविधा बढ़ेगी और भुगतान में देरी कम होगी. नई व्यवस्था 1 मार्च से लागू होगी.

इंश्योरेंस-एएसबीए क्या है?

इंश्योरेंस-एएसबीए यानी इंश्योरेंस-एप्लीकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट की नई व्यवस्था के तहत बीमा कंपनियों द्वारा पॉलिसी धारकों को बीमा प्रस्ताव स्वीकार किए जाने से पहले यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खातों में एक निश्चित राशि ब्लॉक करने की सुविधा दी जाती है. ग्राहक द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद ही राशि डेबिट की जाएगी. वहीं, अगर स्वीकृति नहीं मिलती है, तो राशि अपने आप अनब्लॉक हो जाएगी.

वहीं, अगर बीमाकर्ता पॉलिसी को स्वीकार या अस्वीकार नहीं करता है, तो भी फंड पॉलिसीधारक के खाते में ही रहेगा. नई व्यवस्था के तहत पॉलिसी जारी होने के बाद ही पैसे कटते हैं. राशि के ब्लॉक रहने का अधिकतम समय 14 दिन है. इसके बाद स्वीकृति मिलने पर खाते से पैसे कट जाते हैं.

बीमा पॉलिसी के लिए आवेदन करते समय आपको बीमा-एएसबीए का विकल्प चुनना होगा. फॉर्म में आपको प्रीमियम राशि को ब्लॉक करने की स्वीकृति देने का विकल्प चुनना होगा. बीमा कंपनी आपके बैंक को आपके खाते में आवश्यक राशि ब्लॉक करने के लिए अनुरोध भेजेगी. इसके बाद ग्राहक की स्वीकृति के बाद ही खाते से राशि डेबिट की जाती है.

Related posts

Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर उड़ाने की साजिश…गुजरात ATS और हरियाणा STF ने आतंकी को दबोचा, दो ग्रेनेड भी बरामद

Admin

बजट के बाद लगा पहला झटका, बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें

Admin

फॉर्मूला ई रेस केस में KTR को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Admin

Leave a Comment