July 21, 2026
Baijnath

प्रदेश सरकार चंद दिनों की मेहमान, अपने ही कर्मों से गिर जाएगी सरकार -जयराम ठाकुर

06 मार्च 2025

बैजनाथ सरकार चंद दिनों की मेहमान है। चोर दरवाजों से भारतीय की जा रही हैं। बिजली पानी बिलों में जबरदस्त वृद्धि हुई है इसके साथ-साथ आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।जयराम ठाकुर मंडी से धर्मशाला जाते हुए बैजनाथ के विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा वित्त पोषित योजनाओं का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीगण ले रहे हैं, जो की सही नहीं है। दिल्ली जाकर कांग्रेस सरकार के मंत्री भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं और हिमाचल लौटते ही उनके सुर बदल जाते हैं। सरकार का स्तुति गान करने के लिए प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है जबकि जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिन 10 गारंटी के बलबूते कांग्रेस सरकार प्रदेश में सट्टा सीन हुई है उनमें से एक भी गारंटी को 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद प्रदेश सरकार पूरा नहीं कर पाई है। वित्तीय हालत इस कदर बिगड़ चुके हैं कि सेवारत कर्मचारियों को वेतन अदायगी और सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए भी सरकार के पास पैसा नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार अपनेकर्मों की वजह से गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा शुरू किए गए विकास कार्य पर श्री कांग्रेस सरकार अपने ऊपर ले रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, रविता भारद्वाज, प्रवीण शर्मा, ब्रम्हा राम,राजकुमार राजू, अनिल शर्मा, धीरज नंदा,चेतक कंवर, सुरेंद्र कपूर, सुरेंद्र राणा, कमलेश मिश्रा सहित भाजपा नेता उपस्थित

Related posts

कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ भाजपा का बड़ा कदम: 27 मार्च को विधानसभा घेराव की तैयारी

Admin

काँगड़ा से बैजनाथ पपरोला तक रेल का सफल ट्रायल ।

Admin

नीट में खत्म होंगे ग्रेस मार्क्स, प्रभावित 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प

Admin

Leave a Comment