July 20, 2026
DESH-VIDESH

अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमलों का सिलसिला जारी, BAPS मंदिर की दीवारों पर लिखे ‘हिंदू विरोधी’ नारे

कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स स्थित बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर रविवार को हमलावरों ने आपत्तिजनक नारे लिखे और तोड़फोड़ की। हालिया महीनों में अमेरिका में हुई यह दूसरी घटना है।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि चीनो हिल्स स्थित मंदिर हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत की एक और घटना का शिकार हुआ है। बीएपीएस की तरफ से एक्स पर घटना का विवरण साझा करते हुए जोर दिया गया है कि वे नफरत को कभी जड़ नहीं जमाने देंगे और शांति और करुणा कायम रहेगी।

बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने कहा, “मंदिर के अपमान की एक और घटना के बाद चीनो हिल्स में हिंदू समुदाय नफरत के खिलाफ डटकर खड़ा है। चीनो हिल्स और दक्षिणी कैलिफोर्निया के समुदाय के साथ मिलकर हम कभी भी नफरत को जड़ नहीं जमाने देंगे। हमारी साझा मानवता और आस्था यह सुनिश्चित करेगी कि शांति और करुणा बनी रहे।

हालांकि घटना को लेकर चीनो हिल्स पुलिस विभाग की ओर से अभीतक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। घटना को लेकर हिंदू समुदाय में गहरी चिंता देखी जा रही है। अमेरिकी राज्य लॉस एंजिल्स में तथाकथित खालिस्तानी जनमत संग्रह से कुछ दिन पहले, कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में मौजूद बीएपीएस हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की यह घटना पिछले कुछ महीनों से चल रही भारत विरोधी गतिविधियों की श्रृंखला की तरह सामने आई है। पिछले साल सितंबर में भी इस मंदिर को निशाना बनाया गया था।

Related posts

मोहाली में वायरल वीडियो का सच: कुत्ते का नहीं, बकरी का था मांस, स्वच्छता नियमों का उल्लंघन

Admin

Narender Modi : फ्रांस के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी को PM मोदी का तोहफा, जानिए क्या है खासियत

Admin

पंजाब में यौन उत्पीड़न का आरोपी पादरी बजिंदर सिंह FIR दर्ज होने के बाद भागा नेपाल, पीड़ित परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Admin

Leave a Comment