July 21, 2026
Una

Una News : अंब-ऊना हाइवे पर टैंकर से ज़ोरदार टक्कर में फॉर्च्यूनर कार के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की मौ*त, तीन गंभीर घायल


अंब, ऊना (11 मार्च 2025)

अंब उपमंडल क्षेत्र के धंधड़ी मुख्यमार्ग पर सोमवार शाम को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अंब से ऊना की ओर जा रही एक फोर्च्यूनर गाड़ी और विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर के बीच हुआ भीषण टक्कर के कारण हुआ।

मृतकों की पहचान विशाल (सैक्टर-43, चंडीगढ़) और मनजीत (सैक्टर-38 वेस्ट, चंडीगढ़) के रूप में हुई है। घायलों में गुरमेल सिंह (यमुनानगर), विक्रम और मोहित (सैक्टर-40, चंडीगढ़) शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अंब सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में रेफर किया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हादसा फोर्च्यूनर गाड़ी के सामने अचानक एक पशु आ जाने के कारण हुआ। ड्राइवर ने पशु को बचाने की कोशिश में गाड़ी का नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद टैंकर से भीषण टक्कर हो गई। फोर्च्यूनर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग चंडीगढ़ से कांगड़ा जिले में स्थित बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।

ऊना के एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करता है। पुलिस ने ड्राइवरों से यातायात नियमों का पालन करने और गति सीमा का ध्यान रखने की अपील की है।

Related posts

UNA : नवजात का शव तालाब में मिला, गले में पत्थर बंधा, पुलिस जांच शुरू

Admin

Una News: ऊना में नवविवाहिता की हत्या-एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा जम्मू में तलाश, शादी से ठीक पहले अधजला शव बरामद

Admin

Una murder Case : आरोपित फौजी ने कबूला गुनाह ।शादी से एक दिन पहले क्यों की दुल्हन की हत्या?

Admin

Leave a Comment