September 5, 2026
Palampur

पालमपुर में हिमालयन थार के अवैध शिकार का मामला सामने आया, पांच आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर : हिमालयन थार के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। यह घटना पालमपुर के नजदीक जिया के ऊपरी क्षेत्र में हुई है। वन विभाग की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार शिकारी और एक वाहन चालक शामिल हैं। इन लोगों ने हिमालयन थार के पांच वन्य प्राणियों का अवैध शिकार किया था। हिमालयन थार वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के शेड्यूल एक के तहत संरक्षित प्रजाति है।

वन विभाग को पहले से ही इस क्षेत्र में अवैध शिकार की सूचना मिली थी, जिसके बाद शिवरात्रि के बाद से ही इस इलाके पर नजर रखी जा रही थी। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने बनेर पावर प्रोजेक्ट की ओर जाने वाले धयाला रोड पर नाका लगाया। इस दौरान एक वाहन पर संदेह होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन में पांच मृत हिमालयन थार, कारतूस, बंदूकें और कुछ तेजधार हथियार बरामद हुए।

वन मंडल अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि इनपुट के आधार पर नाका लगाया गया था और इस ऑपरेशन में सफलता मिली है। पुलिस को भी सूचना दी गई और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

यह घटना वन्यजीव संरक्षण के लिए चिंताजनक है और अवैध शिकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

Related posts

ISKCON PALAMPUR: पालमपुर में इस्कॉन मंदिर की नींव: डॉ. अमित गुलेरिया की प्रेरणा से शुरू हुआ आध्यात्मिक युग

Admin

विधायक महोदय बड़ी मेहनत ओर मुश्किल से डाढ के रेस्ट हाऊस को पालमपुर के कब्जे में लिया था :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Admin

गोपालपुर में भी रहेगा चिड़ियाघर सीएम ने किया आश्वस्त : आशीष बुटेल

Admin

Leave a Comment