25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बैजनाथ और पपरोला बाजारों में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, 14 लोगों को नोटिस

बैजनाथ, 16 मई : बैजनाथ और पपरोला के मुख्य बाजारों में बढ़ते अवैध कब्जों से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, तहसीलदार बैजनाथ और नगर पंचायत बैजनाथ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बैजनाथ बाजार की पैमाइश की। इस दौरान लगभग दो दर्जन अवैध कब्जाधारकों को चिह्नित किया गया, जिनमें से 14 लोगों के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जे की पुष्टि हुई। कुछ कब्जाधारकों ने मौके पर ही अतिक्रमण हटा लिया, जबकि शेष को प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर कब्जे हटाने की चेतावनी दी है। ऐसा न करने पर जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर साहिल जोशी, नगर पंचायत सचिव आदित्य चौहान, कनिष्ठ अभियंता विकास ठाकुर और पटवारी-कानूनगो की मौजूदगी में पैमाइश की गई। अवैध कब्जों के कारण बाजार में ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। पपरोला बाजार में भी दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर कब्जा किया गया है, जहां जल्द ही इसी तरह की कार्रवाई होगी।

नगर पंचायत सचिव आदित्य चौहान ने कहा कि कब्जे हटने के बाद बैजनाथ-पपरोला में उचित ड्रेनेज सिस्टम और फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इससे बरसात में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और पैदल यात्रियों को सुविधा होगी।

Related posts

ठंड में मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले भूलकर कर भी ना करें ये गलतियां, दिल के लिए हो सकता है खतरनाक

Admin

घिरथोली स्वास्थ्य उपकेंद्र लोगों को समर्पित* : किशोरी लाल

Admin

पपरोला उतराला सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर जनता में खुशी की लहर-राव।

Admin

Leave a Comment