July 21, 2026
Mandi

Himachal: दुखद घटना, महिला ने बेटों को खिलाया ज*हर, खुद भी खाया, छोटा बेटा आईसीयू में

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल गोहर की किलिंग पंचायत के भोठा गांव में शनिवार, 17 मई 2025 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने पहले अपने दोनों बेटों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और फिर खुद भी उसे खा लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर लाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। छोटा बेटा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है।

जानकारी के अनुसार, इस घटना के पीछे घरेलू कलह को कारण बताया जा रहा है। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन जहरीला पदार्थ खाने और बच्चों को खिलाने की असली वजह का अभी पता नहीं चल सका है। किलिंग पंचायत के उप प्रधान टेक सिंह ठाकुर ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह सामने आई। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि महिला के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं, एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में स्तब्धता पैदा कर दी है, और लोग इस दुखद घटना के कारणों का पता लगने का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

अमृत सरोवर निर्माण से बढ़ेगा भू-जल स्तर, पानी की किल्लत होगी दूर

Admin

टेपर स्कूल में हुआ एक दिवसीय छात्र छात्राओं की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

Admin

क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में हिमाचल सहित पंजाब-चंडीगढ़ में 35 ठिकानों पर एसआईटी की दबिश

Admin

Leave a Comment