25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

कामगार कल्याण बोर्ड और इंटक की बैठक, बैजनाथ में मनरेगा मजदूरों की केवाईसी की गई

21 मई 2025, बैजनाथ (वीर खड़का )

कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा इंटक टीम बैजनाथ के सहयोग से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बैजनाथ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मनरेगा कामगारों और मजदूरों की बनी कापियों की केवाईसी (Know Your Customer) प्रक्रिया को संपन्न करना था।

बैठक में विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राजकुमार (कामगार कल्याण बोर्ड अधिकारी), बनवीर सिंह (प्रधान, इंटक ब्लॉक बैजनाथ), सुरेश कुमार (उपाध्यक्ष, जिला इंटक), सोनू कुमार (उपाध्यक्ष, ब्लॉक इंटक बैजनाथ), निशा देवी, शिखा देवी और अन्य सदस्य शामिल थे। इस बैठक में मजदूरों की जानकारी का सत्यापन किया गया और उनके दस्तावेजों की जांच की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने मनरेगा मजदूरों की केवाईसी प्रक्रिया को आसान और सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात की, ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और मजदूरों को उनके हक का पूरा लाभ मिल सके।

इस बैठक का आयोजन कामगार कल्याण बोर्ड और इंटक के सामूहिक प्रयासों से हुआ, जिससे मजदूरों को उनकी कार्य संबंधी सुविधाओं और लाभों के बारे में जानकारी मिल रही है।

Related posts

विधायक किशोरी लाल ने बैजनाथ में निर्माणाधीन बस अड्डे का किया निरीक्षण !

Admin

राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के मौक़े पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का विकास कार्य पर चर्चा कम और भाजपा की आलोचना ज़्यादा-मुल्ख़राज प्रेमी

Admin

आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों में फँसा पोलैंड का फ्री फ़्लायर।

Admin

Leave a Comment