July 20, 2026
Baijnath

गुरुकुल बैजनाथ की उड़ान! जमा दो में तनीषा, अहाना और परयांक्षा ने लहराया परचम

बैजनाथ, 22 मई 2025 ( वीर खड़का )

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो (12वीं) के परिणाम (संशोधन के बाद) में स्थानीय गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बैजनाथ ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। स्कूल का परिणाम, दसवीं कक्षा की तरह ही, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकायों में अति सराहनीय रहा।

स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कपूर ने बताया कि तनीषा कपूर ने 93% अंकों के साथ प्रथम स्थान, अहाना ओहरी ने 90% अंकों के साथ द्वितीय स्थान, और परयांक्षा कटोच ने 88% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा, स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी 85% से अधिक अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और स्कूल के सम्मान को चार चाँद लगाए।

प्रधानाचार्य अरुण कपूर ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को गुरुकुल परिवार की ओर से हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमारी संस्था निरंतर शैक्षणिक और नैतिक उत्कृष्टता की दिशा में प्रयासरत रहेगी।”

इस अवसर पर स्कूल में खुशी का माहौल है, और पूरे गुरुकुल परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है, बल्कि गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को भी रेखांकित करता है।

Related posts

कौन था दुल्ला भट्टी और सुंदरी-मुंदरी, जानें क्या है लोहड़ी की कहानी और परंपरा

Admin

आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों में फँसा पोलैंड का फ्री फ़्लायर।

Admin

Baijnath News : बीड बिलिंग में नगर पंचायत के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल, क्योर में धरना-प्रदर्शन

Admin

Leave a Comment