25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

रविता भारद्वाज बनीं भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश सचिव, महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव रविता भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थ, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर, सांसद राजीव भारद्वाज, सांसद अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, और प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

रविता भारद्वाज ने कहा कि वे देश और प्रदेश के हित में महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने बैजनाथ क्षेत्र के पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि वे समस्त कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ मिलकर पार्टी को और सशक्त करने में अपना योगदान देंगी। साथ ही, उन्होंने बैजनाथ की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा बैजनाथ के हित के लिए कार्यरत रहेंगी।

रविता भारद्वाज की इस नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, और उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related posts

भेड़ पालकों के लिए पाॅलिसी बनाई जाए,प्रत्येक भेड़ पालक और भेड़ बकरियों को बीमा पॉलिसी में लाए जाए : त्रिलोक सूर्यवंशी ।

Admin

स्वर्गीय प्यारे लाल शर्मा की स्मृति में बीड़ में निःशुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Admin

Baijnath Congress Party : भाजपा के विकास दावों पर कांग्रेस का पलटवार, कहा—‘पहले अपना पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखें’

Admin

Leave a Comment