21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Una

Una GoliKand :10 लोग मौके पर, पहले गोली फिर तलवारें, चौंकाने वाला CCTV वायरल

ऊना (हिमाचल प्रदेश) | 24 नवंबर 2025

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पिछले दिनों हुए सनसनीखेज गोलीकांड का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी को दिन-दहाड़े होटल के बाहर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से एक के बाद एक पांच गोलियां मारी गईं। हमले के तुरंत बाद आशु पुरी के साथियों ने तलवारें निकालकर हमलावरों पर जोरदार पलटवार किया और तीनों हमलावरों को लहुलूहान कर दिया।

पांच गोलियां, एक छाती पर, चार सिर पर
वीडियो फुटेज के अनुसार, आशु पुरी पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के होटल के बाहर अपने साथी महेश कौशल के साथ खड़े थे। तभी गुरजीत सिंह मान उन्हें गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुरजिंदर सिंह मान ने अचानक पिस्तौल निकाली और आशु पुरी की छाती पर पहली गोली दाग दी। आशु पुरी मौके पर ही जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर ने उनके सिर पर लगातार चार और गोलियां मारीं।

तलवारों से पलटवार, हमलावर लहुलूहान
गोली चलते ही आशु पुरी के साथियों ने अपनी गाड़ी से तलवारें निकालीं और पुरजिंदर सिंह मान, परविंदर संधू व जसविंदर मान पर टूट पड़े। देखते ही देखते तीनों हमलावर लहुलूहान हो गए। इसी अफरा-तफरी में चौथा आरोपी जगजीत मान गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

आशु को तुरंत अस्पताल पहुंचाया
हमलावरों को सबक सिखाने के बाद आशु पुरी के साथियों ने उन्हें उठाया और एक कार में डालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की तत्परता से आशु पुरी की जान बच गई, हालांकि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किए आपसी मुकदमे
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है।

  • पुरजिंदर सिंह मान, परविंदर संधू व जसविंदर मान सहित तीन लोगों पर आशु पुरी की हत्या का मामला।
  • आशु पुरी (मृतक मानते हुए) और उनके छह साथियों पर हत्या के प्रयास का केस।

पुलिस अब चौथे आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है।

वीडियो की सत्यता पर सवाल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
होटल मालिक एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने पहले ही बयान दिया था कि पूरी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। फिर भी वीडियो के वायरल होने से पुलिस की जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो किसने लीक किया और क्या इसमें कोई छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने वीडियो की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने ऊना ही नहीं, पूरे हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक हिंसा और आपराधिक गिरोहों की सक्रियता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

Related posts

ऊना में नग्न हालत में मिला महिला का शव, नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Admin

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में छात्र-छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए; मामले के बाद प्रिंसिपल से मांगी माफी, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप।

Admin

ऊना में कैश जमा करवाने जा रहे ठेके के सेल्जमैन से छीनी नगदी, स्कूटी भी ले गए साथ

Admin

Leave a Comment