July 21, 2026
Baijnath

बैजनाथ में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

बैजनाथ में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

बैजनाथ, 25 नवंबर : बाल विकास परियोजना अधिकारी बैजनाथ रणजीत सिंह ने बताया कि परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं के कुल 7 पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

रिक्त पद निम्नलिखित आंगनवाड़ी केंद्रों में हैं:

  • ग्राम पंचायत कुदैल – मैहता बस्ती
  • खड़ानाल पंचायत – महाल पम्बडु
  • नगर परिषद बैजनाथ पपरोला – घिरथेड़ा 2
  • कुकैना पंचायत – ऊपर कुकैना
  • धानग पंचायत – धानग 3
  • महालपट पंचायत – हारचकोल
  • नगर पंचायत बीड़ – गुनेहड़

पात्रता मानदंड:

  • आयु: 18 से 35 वर्ष (महिला उम्मीदवार)
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास
  • उम्मीदवार संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के फीडर सर्वे क्षेत्र की स्थायी निवासी हो
  • परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से कम हो

आवेदन सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों (जाति, आय, निवास, शैक्षणिक योग्यता आदि) के साथ 22 दिसंबर 2025 सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, बैजनाथ के कार्यालय में जमा करने होंगे।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का साक्षात्कार 29 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे उप-मंडलाधिकारी (ना.) बैजनाथ के कार्यालय में होगा।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक) मोबाइल नंबर 88940-25617 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

Baijnath News: स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल का बैजनाथ दौरा: अस्पताल निरीक्षण, मरीजों का हालचाल जाना, प्राचीन शिव मंदिर में शीश नवाया

Admin

नीट में खत्म होंगे ग्रेस मार्क्स, प्रभावित 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प

Admin

Baijnath News : भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया

Admin

Leave a Comment