20.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Dharamshala

Dharamshala: शादी का झूठा वादा कर फर्जी एक्साइज इंस्पेक्टर बन युवती से दुष्कर्म

धर्मशाला, 11 दिसंबर। जिला कांगड़ा के पुलिस थाना धर्मशाला में एक सनसनीखेज मामला दर्ज हुआ है जिसमें हरियाणा के यमुनानगर जिले के चमौरी गांव निवासी शादीशुदा व्यक्ति सचिन कुमार ने खुद को एक्साइज इंस्पेक्टर बताकर एक स्थानीय युवती से शादी का झूठा वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती से लगभग एक लाख रुपये नकद और उपहार के रूप में भी हड़प लिए।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी सचिन कुमार पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसने फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता युवती से संपर्क किया और खुद को हरियाणा का एक्साइज इंस्पेक्टर बताया। शादी का लालच देकर उसने युवती का विश्वास जीता और धर्मशाला में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने युवती से करीब 86 हजार रुपये नकद और अक्तूबर महीने में 25 हजार रुपये मूल्य के उपहार भी लिए।

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपने एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया खातों से आरोपी को पैसे ट्रांसफर किए थे, जिनकी पुष्टि बैंक रिकॉर्ड से हो गई है। जब युवती को सचिन के शादीशुदा होने और धोखाधड़ी का पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कांगड़ा पुलिस ने युवती की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (शादी के झूठे वादे पर दुष्कर्म) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस अब आरोपी सचिन कुमार की तलाश कर रही है। मामले ने सोशल मीडिया पर बनाई गई फर्जी पहचान और शादी के नाम पर ठगी व दुष्कर्म के बढ़ते मामलों की ओर एक बार फिर ध्यान खींचा है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मंे 15 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियामैक्लोडगंज बस अड्डे का लोकार्पण और धर्मशाला बस अड्डे का भूमि पूजन किया

Admin

धर्मशाला में IPL मैचों के लिए कड़ी सुरक्षा, 30 से अधिक वस्तुएं प्रतिबंधित

Admin

दुकान में घुसा बारिश का पानी50 हजार का नुकसान धर्मशाला में कहर बनकर बरसे बादल, पीडि़त दुकानदार को प्रशासन से राहत की आस 

Admin

Leave a Comment