20.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Baijnath

Baijnath Paprola News: पपरोला के लाल चंद एंड सन्स में निकला वार्षिक इनामी ड्रा, तुलाह के अमर सिंह को मिली इलेक्ट्रिक स्कूटी

बैजनाथ (वीर खड़का) 19 दिसंबर

बैजनाथ उपमंडल के प्रमुख सर्राफा व्यापारिक संस्थान लाल चंद एंड सन्स पपरोला ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की गई वार्षिक इनामी योजना के तहत भव्य ड्रा निकाला। संस्थान के शोरूम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रबंध निदेशक अनिल नंदा (नीटू) और पुनीत नंदा ने कुल 70 इनामों का ड्रा निकाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, स्थानीय व्यापारी और आम जनता मौजूद रही।

इस बार का पहला इनाम इलेक्ट्रिक स्कूटी तुलाह निवासी अमर सिंह के नाम निकला। दूसरा इनाम रेफ्रिजरेटर डॉक्टर अवंतिका को मिला। वॉशिंग मशीन के दो इनाम बनूरी के ओंकार सिंह और पपरोला की स्मृति को प्राप्त हुए। वहीं, दो एलईडी टीवी नरघोड़ के पंकज और उतराला की कमला देवी ने जीते। अन्य इनामों में स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन, माइक्रोवेव, इंडक्शन कुकर, मिक्सर ग्राइंडर, गैस चूल्हा, हीटर और प्रेशर कुकर आदि शामिल थे, जो बड़ी संख्या में वितरित किए गए।

लाल चंद एंड सन्स के पुनीत नंदा ने बताया कि यह योजना ग्राहकों के विश्वास और स्नेह का प्रतिफल है। संस्थान के एमडी अनिल नंदा (नीटू) ने पपरोला के व्यापारियों, गणमान्य व्यक्तियों और ग्राहकों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान अपने ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है तथा शादी-विवाह एवं शुभ अवसरों पर गुणवत्तापूर्ण आभूषण उपलब्ध कराता रहेगा।

यह ड्रा कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिससे ग्राहकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Related posts

चौवीन चौक के 6 कारोबारियों को दुकानें खाली करने के आदेश जारी।

Admin

Paprola News: पपरोला आयुर्वेदिक अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, मरीज परेशान: एक्स-रे मशीन चार हफ्तों से खराब

Admin

Baijnath News:बीड़ बिलिंग में हादसा टला,लावारिस पशु ने मचाई खलबली, पायलट और पर्यटक सुरक्षित, साडा की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Admin

Leave a Comment